dharma sangrah

Health Care Tips : डायबिटीज के मरीज को करना चाहिए इस पानी का सेवन

Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (13:22 IST)
डायबिटीज होने के बाद मरीजों को अपने खानपान का खास तौर पर ध्यान रखना होता है। इस दौरान उन्हें डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपने जीवन शैली में सबसे पहले बदलाव लाना होता है। एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाना होता है। मिठाई खाने से तौबा करना और शुगर फ्री लाइफ स्टाइल को फॉलो करना। यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज हर साल तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में 7.8% लोग डायबिटीज से ग्रसित है।

डायबिटीज एक तरह से साइलेंट किलर बीमारी है। इसका प्रभाव एकदम से नहीं दिखता है। लेकिन ब्लड शुगर बढ़ने से दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फैलियर, और मल्टीपल ऑर्गन फैलियर जैसी स्थिति बन जाती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जौ के पानी का सेवन करना चाहिए, आइए जानते हैं क्यों?

जौ के पानी में पोषक तत्व - जौ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें पोटेशियम, विटामिन बी 6, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जौ का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कैसे तैयार करें जौ का पानी - जो का पानी बनाने के लिए

- सबसे पहले एक मुट्ठी जौ लें। उसमें दो कप पानी डालकर उसे अच्छे से पका लें।
- रात भर उसे ढक कर रख दें।
- सुबह उठकर जो के पानी को छानकर पी लें।
- सादा पानी नहीं भरने पर उसमें चुटकी भर सेंधा नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर लें।

डायबिटीज के मरीज और क्या खा सकते हैं -

इसके अलावा डायबिटीज़ के मरीज ड्राई फ्रूट्स, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख