ramcharitmanas

Morning Walk बंद हो गई है तो कैसे करें कैलोरी कंट्रोल

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (17:47 IST)
स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है। फिर आप एक युवा हो, बड़े हो या बूढ़े हो। हालांकि वर्तमान समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में आप बाहर निकलने से कतराते हैं या डर रहता है कही हवा से कोरोना नहीं हो जाएं इसके लिए कुछ आसान टिप्स है। 
 
जी हां, सुबह वॉक करने के कई सारे फायदे हैं इससे आपकी कैलोरी भी बर्न होती है, लेकिन मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने खाने की चीजों पर कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि किस तरह की 5 चीजों पर आपको कंट्रोल करना होगा-
 
1.पराठा- जी हां, पराठे लगते बहुत अच्छे है लेकिन अगर आप मॉर्निंग वॉक या किसी भी प्रकार का वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं तो पराठे की जगह रोटी खाएं। 1 पराठे में करीब 200 कैलोरी होती है। वही रोटी में इससे बहुत कम कैलोरी होती है।    
 
2.चिप्स या अन्य नमकीन- नमकीन बिल्कुल तेल में डूबा कर बनाया जाता है। हालांकि बनने के बाद तेल इतना नहीं रहता है लेकिन खाने की चीज में बहुत अधिक होता है। अगर चिप्स भी खाते हैं तो 200 ग्राम चिप्स में 600 कैलोरी होती है।
 
3. आइसक्रीम- गर्मी का मौसम है, आइसक्रीम खाने का मन हो ही जाता है। लेकिन आप अपने आलसपन से वॉक पर नहीं जा पा रहे हैं तो कैलोरी आपके पेट में ही इकट्ठा हो रही है। जी हां, 1 कप आइसक्रीम में 600 कैलोरी होती है। 
 
4.छोले-भटूरे- मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। इसलिए कभी गरम-गरम कुछ खाने का मन हो जाता है। छोले भटूरे गरम-गरम किसे अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन भटूरे मैदे के बनते हैं और वह भी तेल में। तो कोशिश करें इस तरह के फूड आइटम्स नहीं खाएं। 
 
5.मिल्क शेक- गर्मी के मौसम में गरम दूध की जगह मिल्क शेक या कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा अच्छी लगती है। इसे पीने से ठंडक भी बनी रहती है कमजोरी भी महसूस नहीं होती है। लेकिन एक गिलास मिल्क शेक में 750 कैलोरी होती है। जिसे बर्न करने के लिए आपको करीब 70 मिनट रस्सी कूदना पड़ेगी। तब यह कैलोरी बर्न होगी। 
 
तो अब आप जान गए होंगे कि मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो आपको क्या नहीं खाना है और किसमें कितनी कैलोरी होती है। 

ALSO READ: अब घर बैठे कर सकेंगे Corona की जांच, 'होम टेस्टिंग किट' को ICMR की मंजूरी, एडवायजरी जारी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख