Hanuman Chalisa
✕

बारिश में त्वचा संक्रमण (दाद) से बचाएंगे 5 उपाय

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (13:03 IST)
बरसात के दिनों में त्वचा नमी और पानी के संपर्क में सबसे ज्यादा आती है। ऐसे में स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और कई बार त्वचा में खुजली होने के साथ लालिमा और त्वचा का गलना जैसी समस्याएं होती हैं। इनसे बचने के लिए आपको यह 5 टिप्स जरूर जान लेने चाहिए - 

यह भी पढ़ें :  बरसात की 5 प्रमुख बीमारियां और उपाय, जानें और बचें...
 
1 तुलसी - तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्वों से भरपूर है, अत: यह किसी भी संक्रमण को ठीक करने के लिए फायदेमंद है। तुलसी का रस या इसका पेस्ट संक्रमित स्थान पर लगाने से फायदा होगा। 

यह भी पढ़ें : 8 घंटे की नींद नहीं ली, तो होंगे 5 नुकसान
 
2 लहसुन - लहसुन में भी अत्यधिक मात्रा में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटरसेप्टिक तत्व होते हैं जो संक्रमण को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे संक्रमित स्थान पर लगाना लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें :  ये 5 लक्षण नजर आएं, तो आपको टायफाइड है


3 हल्दी - हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्ट‍िक है और एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर है जो संक्र‍मण पर तेजी से असर कर उसे समाप्त करने में अहम भूमिका निभाती है।
 
4 एलोवेरा - एलोवेरा के अंदर का गूदा निकालकर किसी भी संक्रमित स्थान पर लगाना लाभकारी होता है, यह त्वचा को जलन से भी बचाता है। 
 
5 जीरा - जीरे का दिन में 3 से 4 बार पानी के साथ सेवन करना किसी भी इंफेक्शन को समाप्त करने में मददगार है। यह विटामिन ई से भरपूर है जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख