biodatamaker

Skin Care : त्वचा के खुले Pores को बंद करने के लिए अपनाएं यह Tips

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (15:26 IST)
चेहरे के रोमछिद्र, जिन्हें आप पोर्स कहते हैं, उनके आकार का बढ़ जाना या पोर्स ओपन होना त्वचा और सुंदरता के लिए हाकिनकारक हैं। खुले रोमछिद्रों में गंदगी जाने से त्वचा में पिंपल्स, मुंहासों के अलावा कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं जो आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को चुरा लेती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए जानिए यह आसान सा उपाय - 
 
घर पर आसानी से एक प्रयोग करके आप अपने खुले रोमछिद्रों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी जिसमें एक है नारियल तेल, और दूसरा है नींबू का रस। इन दोनों का प्रयोग कर आप रोमछिद्रों को टाइट कर सकते हैं। लेकिन कैसे करना है, वह भी जान लीजिए- 
 
इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल का तेल लेना है और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसका प्रयोग करने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी और फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें। चेहरा धोने के बाद आप इस मिश्रण को चहरे पर लगाकर दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें। अब कुछ देर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी में भीगे तौलिये से चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लीजिए। 
 
सप्ताह में तीन से चार बार इस प्रयोग को करने पर आप खुद फर्क देखेंगे कि आपके चेहरे पर नजर आने वाले ओपन पोर्स सिकुड़ चुके हैं और त्वचा पहले से ज्यादा साफ, चिकनी और कसी हुई नजर आएगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख