Hanuman Chalisa
✕

Mental Health सुधारने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (16:58 IST)
कोरोनावायरस के कारण लोगों के मन में एक डर का माहौल बना हुआ है। नकारात्मकता उन्हें घेर रही है। जिस वजह से मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका हानिकारक प्रभाव साफतौर पर देखा जा रहा है। तनाव, चिंता में बने रहने के कारण इसका सीधा असर मेंटल हेल्थ पर दिख रहा है। इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है ताकि आप शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रह सकें।
 
आखिर कैसे मानसिक असंतुलन पर काबू पाया जा सकता है। आइए जानते हैं-
 
पर्याप्त नींद लें
कोरोनावायरस के कारण हमारी दिनचर्या पर इसका बहुत असर पड़ा है। हमारी डाइट से लेकर व्यायाम तक इसका प्रभाव देखा जा रहे है। वहीं लोगों के सोने का समय भी निश्चित नहीं है। देर रात तक जागने की वजह से दिनभर सिर भारी रहता है इसका विपरित प्रभाव मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है। इसलिए पर्याप्त नींद लें।
 
अकेलेपन से बचें
कोरोनावायरस के दौर में अधिकतर लोग अपने घर पर समय बीता रहे है। घर में एक कोने में बिना किसी से बात किए अकेले बैठे रहते है। जिससे अकेलापन सा महसूस होता है। यदि आप भी इन्हीं लोगों में शूमार है, तो इस आदत को आज ही बदल डालें। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिध्द हो सकता है। लोगों से बात करें। अपने पूराने दोस्तों से फोन या वीडियो कॉल पर बात करें। इसी के साथ अपने परिवार के साथ भी समय बिताए।
 
नई गतिविधि में मन लगाएं
जितना हो सके खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। कुछ नया काम करें या फिर वह काम करें जिससे आपको खुशी मिलती है। इससे नई-नई चीजों को सीखने का अवसर मिलता हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपने शौक और पसंद को बनाए रखें। 
 
अच्छी बुक्स पढ़ें
अच्छी किताबे पढ़ने की आदत बनाए। खाली समय में मोबाइल में सोशल मीडिया पर टाइम बिताने की जगह आप अच्छी बुक्स से दोस्ती करें।
 
मेडिटेशन
मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन करना बहुत लाभकारी है। नियमित मेडिटेशन करें। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं आप खुद को तरोताजा महसूस करेगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख