Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Summer Tips : इन 5 तरह के लोगों को जल्दी लगती है लू

इ‍न दिनों गर्मी का मौसम जारी है और इस समय लू लगने का खतरा अधिक होता है और इससे बचने के लिए हम कई तरीके भी अपनाते हैं। लेकिन सभी को लू नहीं लगती, यह भी सच है। तो फिर किन लोगों को लगती है लू? जानिए इस लेख में- 
 
1. ऐसे व्यक्ति को लू लगने का खतरा अधिक होता है जो मौसम के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाता। गर्मियां आते ही तेज एसी में बैठता है। ऐसे व्यक्तियों का शरीर इतना कच्चा हो जाता है कि वे स्वाभाविक तापमान के साथ तालमेल नहीं बैठा पा‍ते। 
 
2. दूसरी तरफ जब एसी की ठंडक से तत्काल वह 42 या 44 डिग्री में आते हैं तो शरीर को घुटन होती है और लू को अवसर मिल जाता है अटैक करने का। 
 
3. बेहद कमजोर, बुजुर्ग और मोटे लोगों को भी लू लगने का खतरा अधिक होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इन लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत है।
 
4. शराब पीने वाले भी लू की चपेट में जल्दी आते हैं। क्योंकि शराब लिवर के साथ-साथ ह्रदय को भी जलाती है। जब तापमान बढ़ता है तो शराबी अपनी कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण मुकाबला नहीं कर पाता और बीमार हो जाता है। 
 
5. लू उन लोगों को भी अधिक लगती है जिन्हें अक्सर त्वचा के रोग होते हैं और जो मधुमेह जैसे रोग से पीड़ित हैं। अत: इन लोगों को गर्मी के मौसम में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है। 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख