dharma sangrah

पैरों की बदबू पैदा कर सकता है पसीना, जानिए इससे बचने के 5 आसान उपाय

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (13:16 IST)
कभी पसीना तो कभी गीलापन पैरों की बदबू का कारण बनता है और कई बार यह बदबू आपको लोगों के सामने शर्मिंदा भी कर देती है। अगर आप चाहते हैं कि आप इस शर्मिंदगी से बच जाएं, तो अपनाएं यह 5 उपाय जो बदबू से दूर रखेंगे - 
 
1 पैरों की बदबू से बचने के लिए सबसे पहला बचाव तो यह है कि आप साफ-सुथरे मोजे पहनें और रोजाना धुले हुए मोजों का ही प्रयोग करें।
 
2 रोजाना अपने पैरों की अच्छी तरह से सफाई करें या गर्म या गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठें, इससे पैरों के बैक्टीरिया खत्म होंगे, जो बदबू का प्रमुख कारण है।
 
3 जूते अगर गीले हैं तो उन्हें जरूर सुखाएं ताकि बैक्टीरिया पनपने की बजाए समाप्त हो जाएं। जूतों को धूप दिखाएं या फिर हेयर ड्रायर से सुखाएं।
 
4 नमक वाले पानी में पैर डालकर बैठने से या नमक के पानी से पैर धोने से भी आपको लाभ होगा। आधा लीटर पानी में आधा कप नमक डालें और उसमें पैर डालकर बैठें।
 
5 जूते के अंदर कुछ मात्रा में सफेद सिरका छिड़क दें, इससे जूतों और पैरों से बदबू नहीं आएगी और आप शर्मिंदा होने से भी बच जाएंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख