dharma sangrah
✕

क्या आप भी मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं? तो ऐसे करे कंट्रोल

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (12:10 IST)
हम में से अधिकतर लोगों ने कभी न कभी मानसिक तनाव का सामना किया है। कई बार तनाव बहुत छोटी से वजह से भी हो सकता है। हमे केवल उन कारणों का पता लगाकर उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होती है। आइए, जानते हैं तनाव को कम करने के कुछ आसान से टिप्स -
 
1. सीधे होकर चलें, यह बात एक शोध में कही गई है कि सीधे होकर और कंधों को झुकाए बिना चलने से मूड अच्छा होता है। ऐसे चलने से नकारात्मक विचार आने भी कम होते है।
 
2. एक्सरसाइज करें, यह बात भी एक शोध में बताई गई है कि एक्सरसाइज करने वालों को, एक्सरसाइज न करने वालों कि तुलना में कम तनाव होता है।
 
3. तनाव भरे रिश्ते व लोगों से दूरी बनाए। ऐसा कोई रिश्ता जिसमें प्यार, विश्वास व आपसी समझ की कमी हो, जिस वजह से आप अधिक परेशान रहते हो। ऐसे में अगर संभव हो तो उन लोगों व रिश्तेदारों से दूरी बनाए।
 
4. कई बार नींद पूरी नहीं होने पर भी चिड़चिड़ापन व तनाव जल्दी हावी हो जाता है। इसलिए समय पर सोए और पूरी नींद ले।
 
5. कई बार व्यस्तता के चलते लोग खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते है। इस वजह से तनाव उन्हें धीरे-धीरे घेर लेता हैं। इसलिए कम से कम हफ्ते में एक बार ही सही लेकिन खुद के लिए समय निकालकर अपना पसंद का काम करें।
 
6. डिजिटल डिवाइस से थोड़ी दूरी बरतें, इन्हें ज्यादा इस्तेमाल करने से इनकी लत लग सकती हैं और समय बर्बाद होता है, सो अलग। इसलिए केवल जितना जरूरी हो, उतनी ही बार उन्हें लेकर बैठे।
 
7. मल्टीटास्किंग करने से भी माइंड पर तनाव पड़ता है इसलिए कोशिश करें कि एक समय पर एक ही काम करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख