suvichar

Health Tips : बदलते मौसम में इन उपायों को अपनाकर पाएं सर्दी-जुकाम से छुटकारा

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (14:26 IST)
बदलता मौसम सेहत से जुड़ी समस्या भी साथ लेकर आता है। बदलते हुए मौसम में सर्दी-जुकाम, मांसपेशियों में दर्द आम होता है। वहीं गले में खराश और गले में दर्द बदलते मौसम के कारण हो सकते है। इन सेहत समस्या से बचने के लिए शुरूआती समय में ही इस पर ध्यान देना आवश्यक है।
 
 आइए जानते हैं कैसे आप बदलते मौसम में सेहत की परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
* गले में दर्द बना हुआ है, तो नमक के पानी से गरारे करें इससे आपको गले के खराश और दर्द से राहत मिलेंगी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह कफ को साफ करने में कारगर होता है। इससे गले के दर्द से राहत मिलती है।
 
* गले में खराश, खासी और सर्दी से परेशान है, तो अदरक और शहद को पानी में मिलाकर इसका काढ़ा बनाकर पीएं। इससे आपको गले की खराश और गले के दर्द से राहत मिलेगी।
 
* सर्दी, जुकाम से परेशान हैं, तो नियमित हर्बल टी का सेवन करें। इसे बनाने के लिए दालचीनी के टुकड़े, तुलसी के पत्ते और अदरक का टुकड़ा लेकर एक कप पानी में उबले फिर इसका सेवन करें।
 
* हल्दी को सर्दी जुकाम में बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी जुकाम से होने वाले गले के दर्द और खराश को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध लें। इससे आपको खांसी और खराश की समस्या में राहत मिलेगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख