sundarkand

सांस फूलने की समस्या से हैं परेशान? तो यह जानकारी आपके लिए है...

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (13:15 IST)
आपने आस-पास, परिवार या रिश्तेदार में किसी न किसी को सांस फूलने की समस्या का सामना करते जरूर देखा होगा। सांस फूलना यानी उसे लेने में दिक्कत होना, ये समस्या नीचे बताए गए कारणों में से किसी वजह से हो सकती है। आइए, जानें -
 
1 जिन महिलाओं को पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होती हैं व जो लोग खून की कमी से पीड़ित हो, यानी कि जिन्हें अनीमिया की शिकायक हो, तो ये सांस फूलने एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है।
 
2 अक्सर मोटे लोगों को यह शिकायत करते सुना गया है कि जरा सी सीढ़ी चढ़ने पर उनकी सांस फूलने लगती है। इसलिए मोटापे को कंट्रोल करके भी इस सांस फूलने की परेशानी से बचा जा सकता है।
 
3 श्वास नली व उस की शाखाओं में सूजन भी सांस फूलने की परेशानी का एक कारण है।
 
4 फेफड़ों संबंधी किसी तरह की समस्या होने पर भी सांस फूलने की परेशानी हो सकती है। कई बार फेफड़ों की बाहरी औक्सीजन सोखने की क्षमता कम हो जाती है और जरा सा चलने पर सांस फूलने लगती है।
 
5 दिल संबंधित समस्या होना भी सांस फूलने के कारणों में से एक है।
 
सांस फूलने की परेशानी से बचने के लिए इन बातों को अपनाएं -
 
1 कोशिश करें कि नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, जिनती कम उम्र में व्यायाम को अपना लेंगे, उतना ही अच्छा होगा।
 
2 कुछ देर धूप जरूर लें, और धूल-धक्कड़ से दूर रहें।
 
3 मोटापा किसी भी हालत में न पनपने दें।
 
4 रोज तकरीबन 350 ग्राम सलाद व 350 ग्राम फलों का सेवन करें। प्रोटीन भरपूर मात्रा में लें। पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन करें. किसी तरह के धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से बचें और शराब न पीएं।
 
नोट : सांस फूलने की परेशानी में अपनी ओर से एहतियात बरतने के अलावा, डॉक्टर से परामर्श करना कतई न भूलें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!