kundali milan
✕

खाली पेट चाय पीते हैं? जानिए 5 नुकसान

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (17:28 IST)
गर्मागर्म चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। अदरक, तुलसी, लौंग, इलायची और दालचीनी जैसी चीजों के प्रयोग से आप इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप खाली पेट ही चाय पी लेते हैं, तो आपको पता होने चाहिए इसके 5 नुकसान - 

1 खाली पेट चाय पीने का सबसे बढ़ा नुकसान है एसिडिटी। खाली पेट गर्म चाय का सेवन पेट में एसिडिटी पैदा करता है और पाचक रसों पर प्रभाव डालता है।
2 पाचन तंत्र का कमजोर होने का एक बड़ा कारण है खाली पेट गर्म चाय का सेवन। हालांकि यह एक या दो बार नहीं बल्कि रोजाना खाली पेट चाय पीने पर होता है।

3 खाली पेट चाय पीने से आपकी भूख प्रभावित होती है या फिर भूख लगना ही बंद हो जाता है। ऐसा होने पर आप जरूरी पोषण से वंचित रह सकते हैं। 


4 चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो, तो यह सेहत के लिए और भी अधिक नुकसानदायक होती है, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा कहीं अधिक होती है, और यह खाली पेट सीधा प्रभाव डालती है।
5 पेट में या फिर श्वास नली में जलन, उल्टी आना या जी मिचलाने की समस्या का एक मूल कारण भी खाली पेट चाय पीना ही है। इन परेशानियों से बचने के लिए चाय पीने से पहले कुछ खा लेना जरूरी है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख