Daily Horoscope
✕

Health Tips : इन 4 लोगों को होता है कैंसर का सबसे अधिक खतरा

Updated: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (10:07 IST)
कैंसर एक गंभीर बीमारी है। एक बार इस बीमारी की चपेट में आने के बाद पूरा ट्रीटमेंट लेना जरूरी होती है। यह बीमारी मुख्य रूप से दो तरह से हो सकती है। पहली - अनुवांशिक और दूसरी - लाइफ स्‍टाइल। लेकिन आपकी लाइफ स्टाइल कैसी है ये भी बहुत मायने रखती है।

कैंसर की चपेट में आने के बाद उसकी कोशिकाएं शरीर के अंदर बढ़ती जाती है। जिसके बाद शरीर में गांठ बन जाती है। जिसका असर शरीर के अन्य टिश्‍यू पर पड़ता है। आइए जानते हैं कौन हैं वे 4 लोग -
 
कैंसर के लक्षण
 
थकान
खांसी
सांस लेने में परेशान
वजन बढ़ना या घटना
यूरिन संबंधी समस्याएं
त्वचा के रंग में बदलाव होना
रात में पसीना आना
मांसपेशियों में दर्द बनें रहना
भोजन निगलने में दिक्कत होना
 
कैंसर का खतरा होता है इन 4 लोगों को -
 
1. नाइट शिफ्ट में काम करना - जी हां, नाइट शिफ्ट में काम करने वालों की सेहत पर बहुत कुछ असर पड़ता है। कई रिसर्च के मुताबिक रात को 11 बजे सोने से हार्ट अटैक का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। वहीं रात को 12 बजे बाद तक जागने वालों में हार्ट अटैक का खतरा 25 फीसदी तक बढ़ जाता है। साथ ही 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है।
 
2. स्‍वास्‍थ को नकारना - ऑफिस, घर और पढ़ाई। इन सभी के चक्‍कर में फिजिकल एक्टिविटी जरा भी नहीं करते हैं। जिस वजह से शरीर में कई सारी बीमारियां होने लगती है। शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं होने पर कैंसर का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए हर दिन या पूरे सप्‍ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
 
3.ध्रूमपान और एल्‍कोहल का सेवन - जी हां, इससे कैंसर की संभावना अधिक बढ़ जाती है। एल्‍कोहल का सेवन करने वाले कोई भी लोग जल्‍द ही चपे में आते हैं। वहीं धूम्रपान का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक बढ़ता है। इसलिए नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।
 
4.यौन संबंध - असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। साथ ही एड्स का जोखिम भी अधिक होता है। 

ALSO READ: Benefits of Curd In winter season - जानें ठंड में एक कटोरी दही खाने के फायदे

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख