sundarkand

कहीं आप भी तो नहीं हैंं HIV पॉजीटिव, जानें 7 लक्षण...

Written By WD
Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2016 (16:14 IST)
एचआईवी एड्स के बारे में आप जरूर जानते होंगे । और यह भी जानते होंगे, कि असुरक्षित शारीरिक संबंध इस बीमारी को जन्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित व्यक्ति के शारीरिक द्रव के संपर्क में आने से भी आप इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि आपके शरीर में दिखने वाले यह 7 लक्षण, एड्स के हो सकते हैं - 


1 बुखार - क्या आपको लगातार बुखार आ रहा है? तो आप सावधान रहें क्योंकि लगातार आने वाला बुखार एड्स का एक लक्षण हो सकता है। इस बीमारी में इम्यून पावर कम हो जाता है, जिसके कारण आपका प्रतिरोधी तंत्र बार-बार बुखार को रोक नहीं पाता।

2 लगातार थकान - लगातार थकान का बना रहना भी एड्स का एक लक्षण हो सकता है। शरीर का इम्यून पावर कम होने के कारण उसे आराम की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में लगातार थकान का बना रहना स्वभाविक बात है।


3 सिर में दर्द बना रहना और गला खराब रहना भी इस गंभीर बीमारी का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में  कई बार सिर में तेज दर्द भी हो सकता है, जो दिनभर और रातभर जारी रह सकता है।

4 त्वचा पर निशान - इम्यून व रेसिटेंस पावर कम होने के कारण शरीर बीमारियों से आपको बचाने में सक्षम नहीं रह पाता। इसका असर त्वचा की बाहरी सतह पर भी होता है। त्वचा पर लाल रेशेस होना और उनका ठीक न हो पाना भी इसी का एक लक्षण है।


5 वजन का लगातार घटना - एड्स के अन्य संभावित लक्षणों के साथ-साथ अगर आपका वजन लगातार घटता जा रहा है, तो यह आपके लिए चिंताजनक बात हो सकती है। हालांकि वजन कम होने के और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन इसे भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।

6 सोते वक्त पसीना आना - अगर आप चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं और किसी भी तापमान पर आपको अत्यधिक पसीना आता है तो इसे अनदेखा न करें। इस स्थिति में ज्यादा पसीना आने के साथ ही आप करवटें बदलते हुए रात काटते हैं और घुटन महसूस करते हैं तो यह बीमारी का कारण हो सकता है।
7 अगर आप अपनी एकाग्रता में कमी महसूस कर रहे हैं और किसी भी काम में फोकस करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो जरा सतर्क रहिएगा। इसी के साथ अगर आपके नाखून भी पीलापन लिए, क्षतिग्रस्त या भुरभुरे हो चुके हैं तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख