Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सनस्क्रीन पहुंचाएगी ऐसे नुकसान कि मुसीबत हो जाएगी

निवेदिता भारती
हर तरफ से आपको सलाह मिली कि सनस्क्रीन लगाए बिना न निकलें धूप में। घर के अंदर भी हैं तो सनस्क्रीन का उपयोग करें क्योंकि धूप यहां भी आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। कम्प्यूटर स्क्रीन के नुकसान से भी आपको सनस्क्रीन बचा लेगी। 
 
इतने फायदे और बढ़ती उम्र को रोकने के लिए जब घर से बाहर निकलें, सनस्क्रीन लगा लें जैसे सुझाव के बाद आपने सनस्क्रीन लगाना शुरू कर दिया है। इस बात से तो आप अंजान हैं कि आपको सनस्क्रीन इतने नुकसान भी पहुंचा रही है। अब फायदे पढ़ लें और नुकसान जान लें और फैसला करें कि सनस्क्रीन लगाना जारी रखना है या नहीं।
 
सनस्क्रीन के ये हैं नुकसान 
 
1. केमिकल का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल : सनस्क्रीन को सुरक्षा गार्ड में तब्दील करने के लिए एवोबेंज़ोन, ऑक्सीबेंज़ोंन, होमोसैलेट, एक्टीनॉक्सेट जैसे केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें कुछ केमिकल त्वचा के माध्यम से अंदर टिश्यू तक पहुंच जाते हैं। 
 
2. ऑक्ज़ीबेंज़ोंन है बेहद खतरनाक : यह केमिकल महिलाओं में यूटेरस के टिश्यू डिस्टर्ब कर देता है। जो टिश्यू यूटेरस के अंदर होना चाहिए, वे बाहर पनपने लगते हैं। पुरूषों की प्रजनन क्षमता में कमी आती है। 
 
3. हॉर्मोन का बैलेंस बिगाड़ना : पैराबेंस, ऑक्सीबेंज़ोंन और त्रिक्लोसन नाम के केमिकल शरीर में हॉर्मोन का संतुलन बिगाड देते हैं। ये अधिकतर सनस्क्रीन में डाले जाते हैं। सनस्क्रीन पर इनकी जानकारी दी जाती है। बेहतर होगा आप पढ़ें। 

ALSO READ: ब्यूटी के लिए कोकोनट ऑइल से बढ़कर कुछ नहीं... 5 टिप्स जो आपको अब तक पता नहीं हैं
 
4. ब्रेस्ट कैंसर की संभावना बढाना : बेंज़ोंफेनंस नाम के केमिकल से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बन जाता है। यह एस्ट्रोजन जैसा नुकसान पहुंचाता है। 
 
5. आंखों में जलन : आंखों के आसपास की स्किन नाज़ुक होती है। यहां भी आप सनस्क्रीन लगाते हैं तो आंखों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। 
 
6. कैंसर और ट्यूमर होने की संभावना : सनस्क्रीन केमिकल से भरी है और इन्हीं से बनी है। कोई आश्चर्य नहीं कि इसके इस्तेमाल से कैंसर और ट्यूमर की संभावना बढ़ जाती है।  
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

अगला लेख