Hanuman Chalisa

गन्ने का रस है सेहत का खजाना, जानें 5 फायदे

गर्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाला ताजा, मीठा, ठंडा और स्वादिष्ट गन्ने का रस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर जानना चाहते हैं इसके अनमोल  फायदे, तौ बगैर देर किए पढ़ लीजिए यह 5 फायदे - 



1 गन्ने के रस का सेवन आपको गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाकर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इन दिनों में होने वाली डि‍हाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाकर शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

2 इसमें मौजूद आयरन पोटेशि‍यम, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, मैंगनीज जैसे तत्व आपके शरीर को पोषण देने का कार्य करते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते। गन्ने का रस आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है और महिलाओं को आयरन की पूर्ति के लिए इसका सेवन करना चाहिए।


 
3 गर्मियों में कोल्ड्र‍िंक्स के  बजाए ठंडा गन्ने का रस एक बेहतर विकल्प है। इसमें ग्लूकोज अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है, जो पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ऊर्जा देने में सहायक है। इसके अलावा यह मूत्र विकार को भी दूर करता है।

4 अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए गन्ने का रस फायदेमंद है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण आपको किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुंचाता।


 
5 अक्सर पीलिया के मरीजों को गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और पीलिया के दौरान होने वाली लिवर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

अगला लेख