Hanuman Chalisa

नाक बंद हो जाए, तो 5 तरीके आजमाएं

सर्दी का मौसम हो या बेमौसम सर्दी हो गई हो, नाक बंद होने की समस्या हर किसी के साथ होती है। लेकि‍न असली समस्या तो तब होती है, जब आपकी नाक आसानी से नहीं खुलती और आपको बंद नाक की वजह से घुटन होने लगती है। इस समय नाक बंद होना सबसे गंभीर समस्या लगने लगती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम बता रहे हैं आपको बंद नाक खोलने के कुछ आसान उपाय - 

 
 
1 भाप लेना - बंद नाक खोलने का यह तरीका काफी पुराना और प्रभावकारी है, जो तुरंत आपको राहत देता है। इसके लिए आपको बस पानी गर्म करके किसी बर्तन में निकलना है और उसमें खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। आपको जो भी महक पसंद हो। इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। अब इस बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा।

2 बंद नाक खोलने का एक और आसान सा तरीका है एक छोटा सा व्यायाम। जी हां, इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं।

 
3 गरम पानी - ठंड या सर्दी की वजह से ही नाक बंद होने की समस्या होती है। इसे ठीक करने के लिए हल्का गर्म या गुनगुना पानी भी आपकी बहुत मदद कर सकता है। अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें। कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें।

4 नारियल तेल - नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।
 
कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख