sundarkand

मॉनसून में कैसे रखें खुद को सुरक्षित, यह 10 टिप्स हैं बहुत काम के...

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (16:23 IST)
मॉनसून में कैसे रखें खुद को सुरक्षित, यह 10 टिप्स हैं बहुत काम के... 
 
1. अपने साथ हमेशा बारिश से बचने का इंतजाम रखें : बारिश के मौसम में खुद की सुरक्षा की तरह यह एकदम सही कदम होगा। अपने साथ एक बड़ा छाता या रेनकोट रखें। अपने सिर को न भीगने दें। 
 
2. गंदे पानी के संपर्क में न आएं : चाहे पानी रोड पर भरा हो या मौका पानी पीने का हो। आपको हर तरह से खुद को खराब पानी से दूर रखना है। गंदा पानी अंदर से और बाहर आपको भारी नुकसान पहुंचाता है। फंगल इंफेक्शन और बैक्टेरियाजनित इंफेक्शन से बचने के लिए पानी पर विशेष ध्यान दें। 
 
3. विटामिन सी की उचित मात्रा लें : बारिश के मौसम में विटामिन सी से भरपूर चीज़ों का सेवन बढ़ा दें। विटामिन सी आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा, सर्दी को भगाने का काम तेजी से करता है।
ALSO READ: आ गया है मौसम बरसात का, इस मौसम में ऐसा हो आपका पहनावा
 
4. पैरों और नाखून को साफ रखें : अपने पैरों और नाखूनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। यहां आपको इंफेक्शन से बचना है। नाखून के माध्यम से गंदगी को शरीर में जाने से  रोकना जरूरी है। खुद की सफाई करते रहें। बार बार हाथ धोएं और हो सकें तो अपने साथ एक हैंडसेनेटाइजर रखें। 
 
5. बारिश में भीगने के बाद एक बार और नहाएं : आपको सुनकर भले ही अजीब लगे लेकिन यह जरूरी है। अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो नहाने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। बढ़िया से स्नान के बाद, खुद को सुखाएं। 
ALSO READ: बारिश में बीमारियों से बचना है तो इन 5 पदार्थों को शामिल करें अपने रूटीन में
 
6. बाहर खाने से बचें : स्ट्रीट फूड या खुले में रखे खाने को खाने से बचें। आपकी इच्छा जरूर होगी लेकिन ये मौसम बीमारियों का मौसम है। आप बीमार पड़ सकते हैं।

 
 
7. गर्म पीने की कोशिश करें : बारिश के मौसम में तापमान नीचे जाता है। अपने आप ही आपको कुछ गर्म खाने का मन करेगा। सूप, गर्म दूध या अदरक की चाय जैसे कुछ ऑप्शन आप अपना सकते हैं। आपको तुरंत अच्छा महसूस होगा साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह अच्छा साबित होगा। 
 
8. खुद को सूखा रखें : अगर आप भीग गए हैं तो आप मुश्किल में हैं। आप गीले बैठे हैं। हो सकता है गीले ही एसी कमरे में चले जाएं। पंखे के नीचे खुद को सुखाने की कोशिश करें। इतनी देर में आपको सर्दी और इंफेक्शन का खतरा है। बेहतर होगा अपने साथ दूसरे कपड़े बदलने का इंतजाम रखें।   
 
9. डाइट पर ध्यान दें : अपनी डाइट को बदल दें। यह मौसम भारी और अधिक खाने का नहीं है। हल्का, सुपाच्य और हेल्दी खाना खाएं। कम खाने की कोशिश करें। खाना बनाने और स्टोर करने में सफाई का बेहद अधिक ख्याल रखें। सारे घर में हो सकते तो अधिक सफाई करें। कीड़ों से घर को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। 
 
10. हर्बल टी और पेय पीते रहें : साधारण चाय और सूप के अलावा हर्बल टी को भी इस मौसम में अपनाना बढ़िया रहेगा। लौंग, हल्दी, तुलसी, अदरक और केसर के प्रयोग से बने पेय पीते रहें। इससे न सिर्फ आपका तापमान संतुलित रहेगा बल्कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख