Hanuman Chalisa

3 आसान स्टेप्स में करें स्पून टेस्ट, इन संकेतों के दिखने पर हो सकती है गंभीर बीमारी

Published: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (12:18 IST)
आपको जानकर भले ही आश्चर्य हो, लेकिन एक चम्मच (spoon)की मदद से आप अपनी सेहत का हाल जान सकते हैं। जी हां, कई बार शरीर कुछ लक्षणों के जरिए यह संकेत देता है कि सेहत की समस्या पैदा हो रही है, लेकिन हम इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। ले‍किन अब आप केवल एक चम्म्च के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि आपको कोई बीमारी है या नहीं...

ALSO READ: अगर लेते हैं ज्यादा शकर तो हो जाएं सावधान, इन 7 बीमारियों का है खतरा
 
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरोनटो के असिस्टेंट प्रोफेसर और ब्रॉडकास्ट मेडिकल जर्नलिस्ट डॉ. जोलीन हूबर ने इस स्पून टेस्ट पर रिसर्च की है। इस अध्य्यन के जरिए चम्मच को जीभ पर लगाकर हेल्थ चेक की जाती है। अब हेल्थ चेकअप का यह तरीका अब काफी फेमस हो चुका है। चलिए आइए, आपको भी बताते हैं, कि कैसे करते हैं स्पून टेस्ट -
 
1 यह टेस्ट सुबह उठकर खाली पेट करें। यहां तक कि इस टेस्ट के पहले पानी भी नहीं पीएं।
 
2 सबसे पहले एक साफ चम्मच लें और उसके बेस को अपनी चीभ पर धीरे-धीरे रगड़ें। ऐसा तब तक करें जब तक इस पर लार न लग जाए। फिर इस चम्मच को किसी साफ पॉलिथिन में पैक कर दें।

ALSO READ: चेहरे की सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण
 
3 अब इस चम्मच को एक प्लास्टिक बैग में रखें और इसे सूरज या किसी तेज रोशनी में रख दें। फिर एक मिनट बाद आप इसे चेक करें। ध्यान रहें चम्मच के ऊपरी भाग को टच न करें।
 
लक्षणों से जानें बीमारी -
 
* अगर आपको इस चम्मच में कोई गंध नहीं आ रही हो, या फिर कोई धब्बा न लगा हो तो इसका मतलब है आपके आंतरिक अंग स्वस्थ हैं। ले‍किन अगर इसमें कोई गंध आ रही हो, तो यह कुछ बीमारियों की ओर इशारा करती है।
 
* अगर इसमें से मीठी सी गंध आ रही है तो आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। बदबू आना फेफड़े संबंधी समस्या को भी दर्शाता है। यह फेफड़े में संक्रमण का संकेत भी हो सकता है।
 
* अगर इस चम्मच पर एक पीली सी परत दिखती है तो ये थाइरॉयड का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें।
 
* अगर चम्मच पर सफेद रंग की परत चढ़ी दिखती है तो बॉडी में गंभीर इंफेक्शन हो सकता है। 
 
* चम्मच पर अगर नारंगी रंग की परत दिखती है तो यह किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।
 
* अगर पर्पल कलर का धब्बा लगता है तो यह पुअर ब्लड सर्कुलेशन, हाई कोलेस्ट्रोल लेवल का संकेत है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख