dharma sangrah

स्मार्टफोन फटने के 5 कारण, आपको पता होने चाहिए

Written By WD
Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (11:56 IST)
स्मार्टफोन के फटने की खबरें आजकल आम हो गई हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक है और फोन की बैटरी फटने से आपको बुरी तरह नुकसान पहुंच सकता है। इ सके दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको पता होने चाहिए इसके यह 5 कारण - 

1 फोन फटने का सबसे सामान्य कारण हो सकता है, इसकी बैटरी का अधिक गर्म होना। अगर आप फोन को घंटों तक चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं या फिर चार्जिंग पर लगाने के बावजूद फोन पर बातें करते हैं, तो इसकी बैटरी अत्यधिक गर्म होने के साथ अतिरिक्त चार्ज हो रही है। ऐसी स्थ‍िति में बैटरी पिघल भी सकती है। 
2 गलत चार्जर का इस्तेमाल - अगर आप अपने स्मार्टफोन को किसी भी लोकल चार्जर या फिर अन्य चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह आपके फोन और बैटरी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

3 अगर आप किस सस्ती बैटरी का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह जल्दी गर्म होने एवं फूलने जैसी समस्या के कारण ब्लास्ट भी हो सकती है। इसके अलाव चार्जिंग सर्किट और इनपुर पावर में किसी भी प्रकार का फॉल्ट होता है, तब भी बैटरी अधिक गर्म होकर फट सकती है। 

4 अगर आप अपने स्मार्टफोन में स्मार्ट विंडो पर काम करते हैं, तो इससे फोन की बैटरी पर दबाव अधिक पड़ता है। इस स्थिति में इस बारे में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम आयन की बनी होने के कारण हल्की होती हैं, उंचाई से गिरने पर इनमें शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। इस परिस्थिति में बैटरी व फोन के फटने की संभावना अधिक होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख