suvichar

बहुत जरूरी है भरपूर मीठी और गहरी नींद, पढ़ें 10 जरूरी बातें...

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (12:52 IST)
- विभा मेहता
 
स्वस्थ रहने के लिए नींद बेहद आवश्यक है, अतः सारी चिंताओं, परेशानियों, तनाव आदि से दूर रहकर सुकून की नींद लेनी चाहिए। भरपूर नींद न लेने पर कई रोग जैसे- आंखों में सूजन होना, स्मरण शक्ति में कमी आना, आलस्य, थकान, तनाव, कमजोरी, मतिभ्रम, असंतुलन की स्थिति होना आदि घेर लेते हैं। 
 
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी नींद को आवश्यक माना गया है। 
 
बेहतर नींद के लिए जरूरी है कुछ बातों का ख्याल रखना- 
 
1 अच्छी नींद के लिए सर्वप्रथम अपनी दिनचर्या को निर्धारित करें। 
 
2 नींद का समय निश्चित कर लेना चाहिए। वैसे रात्रि में 10-11 बजे तक सोने की आदत होनी चाहिए। 
 
3 रात को जल्दी सोने एवं प्रातः जल्दी उठने से मन प्रसन्न रहता है। शरीर भी फुर्तीला रहता है। 
 
4 रात को गरिष्ठ भोजन का त्याग करें। भोजन हल्का करें। सोने के दो घंटे पूर्व भोजन कर लेना चाहिए। 
 
5 भोजन करने के पश्चात टहलने अवश्य जाएँ, जिससे भोजन ठीक तरह से पच जाए। 
 
6  सोने से पूर्व मालिश को भी उत्तम माना गया है। 
 
7 मदिरा सेवन का त्याग करें एवं बेवजह तनाव को मस्तिष्क में उत्पन्न न होने दें। 
 
8 बिस्तर भी स्वच्छ एवं आरामदायक होना चाहिए। 
 
9 यदि किसी भय, चिंता के कारण नींद नहीं आ रही हो, तो उस तरफ से अपना ध्यान हटाने की कोशिश करें। इसके लिए मस्तिष्क को शांत रखें। 
 
10 अपने आसपास के वातावरण को अपने लायक बनाएं। अपने आसपास सुंदर एवं मनभावन वस्तुओं को देखें, अच्छा साहित्य पढ़ें, अच्छी बातें सोचें, जिससे आप निःसंकोच मीठी नींद ले सकें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख