Hanuman Chalisa

Health Tips : सलमान खान की तरह आप तो नहीं सोते सोफे पर, जानें इसके 4 साइड इफेक्ट

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (10:16 IST)
बॉलीवुड के दबंग सलमान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं कभी अपने स्टेटमेंट को लेकर तो कभी फिल्‍मों से सुर्खियों बटोरते हैं। उनके जीवन के कई सारे किस्से हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं सोने की आदत की। क्‍या आप भी सलमान खान की तरह सोफे पर सोना पसंद करते हैं तो ऐसा जरा भी नहीं करें। इससे आपको कई सारे हेल्‍थ की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में कोशिश सोफे या काउच पर सोने से आपको कई सारी बीमारियां, नस या हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं सोफे और काउच पर सोने के साइड इफेक्ट -

1.कमर और गर्दन में दर्द - सोफे पर सोने वाले कहते हैं उस पर नींद बहुत आती है। लेकिन सुबह उठकर वह अपनी गर्दन और पीठ को संभालते हैं। सुबह उठकर कोई अपनी कमर दर्द का गाना गाता है तो कोई गर्दन को धीरे-धीरे गोल घुमा कर उसे सही रास्ते पर लाते हैं। सोफे पर सोने से नस दर्द और स्टिफनेस का सामना करना पड़ता है। जिससे आप पूरे दिन परेशान हो जाते है। लंबे वक्त तक सोफे पर सोने से आपकी रीढ़ और गर्दन में गंभीर समस्या हो सकती है।

2.पैरों में दर्द - जी हां, कई बार सोफा आपकी लंबाई अधिक होने से छोटा पड़ जाता है। तो इसके लिए पैरों को उपर करके  सो जाते हैं। ऐसा करने सेहत के लिए अच्‍छा होता है। खासकर महिलाओं के लिए। लेकिन अतिरिक्त केस भी होते हैं जिन्हें एड़ी में समस्या हो सकती है। एड़ी में कील बढ़ जाना या एड़ी में लगातार दर्द रहना।

3.अच्‍छी नींद नहीं आना - जी हां, कई बार लोग सेहत से समझौता करके या आलस खाकर सोफे पर ही सो जाते हैं। लेकिन 1 बार नींद टूटने पर फिर से नींद नहीं आती है। और जब नींद पूरी नहीं होती है तो पूरा दिन बिगड़ जाता है। आलस बना रहता है, सुस्ती आती है, आंखों में जलन होने लगती है।


4.हाथों में दर्द - जी हां, अक्सर सोने में हाथ दब जाता है। क्‍योंकि सोफे पर बहुत अधिक जगह की गुंजाइश नहीं होती है। इसलिए आपकी पूरी बॉडी का वजन हाथ पर आ जाता है। रात को ये दर्द पता नहीं चलता है लेकिन सुबह उठने के बाद आपको हाथों में दर्द होता है। तो कई बार डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ जाती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख