Hanuman Chalisa
✕

नेलपॉलिश लगाने के ये 5 गंभीर नुकसान, आपको जरूर जान लेना चाहिए

Updated: मंगलवार, 26 मार्च 2019 (15:57 IST)
क्या आप नेलपॉलिश लगाने की शौकीन हैं? लेकिन क्या आपको पता है, कि नेलपॉलिश आपके लिए खतरनाक हो सकती है। ये हम न हीं कह रहे बल्कि शोध में इसकी पुष्टि हो चुकी है।
 
नेलपॉलिश के कलर्स भले ही आपको आकर्षित करते हों, लेकिन इसे बनाने के लिए प्रयोग किए गए केमिकल आपको नुकसान पहुंचाते हैं।नियमित रूप से नेलपॉलिश का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं पर हुए शोध में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जानिए ...
 
1. नेलपॉलिश में ट्रिफेन्यल फॉस्फेट होता है : नेलपॉलिश का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में ट्रिफेन्यल फॉस्फेट जैसा जहरीला पदार्थ पाया गया। खास बात यह है कि नेलपॉलिश के लेबल पर इसका कहीं जिक्र नहीं होता।
 
2. दिमाग पर असर डालती है : सबसे बड़ा खतरा उत्पन्न होता है जब यह केमिकल शरीर में प्रवेश कर ह्यूमन सिस्टम में गंभीर बदलाव लाता है। यह खास्तौर पर दिमाग और नर्वस सिस्टम में बदलाव पैदा करता है। यह पेट के पाचन और हॉर्मोन सिस्टम में भी गड़बड़ी पैदा कर देता है।
 
3. रीढ़ की हड्डी को होता है नुकसान : न्यूरो-टॉक्सिन ऐसे जहरीले पदार्थ होते हैं जो सीधे दिमाग पर असर डालते हैं। इसके साथ ही ये रीढ की हड्डी पर भी असर छोड़ता है। नर्वस सिस्टम को प्रभावित करने वाला यह अन्य जहरीला तत्व नेलपॉलिश में मौजूद रहता है।
 
4. कैंसर का खतरा पैदा करती है : फॉर्मेलडेय्डे एक तत्व है जो कार्सिनोजेनिक या कैंसर पैदा करने वाला होता है। इसकी मौजूदगी से कैंसर सेल्स बनते हैं। 
 
5. नेलपॉलिश से शिशु प्रभावित होता है : नेलपॉलिश में टोल्यून नाम का तत्व होता है। यह मां के दूध में सीधे घुस जाता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं से यह बच्चे में जाता है। इससे बच्चे के विकास पर सीधा असर पड़ता है। नेलपॉलिश के इस्तेमाल के 10 घंटे बाद, इसका असर चरम पर होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख