biodatamaker

शैंपू करते वक्त आप करते हैं यह 5 गलतियां...

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (15:21 IST)
बालों को साफ सुथरा, स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप शैंपू करते हैं, लेकिन अगर शैंपू करते वक्त कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो बातों का स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों खराब हो सकते हैं। जानिए शैंपू करते समय रखना है कि 5 बातों का विशेष ख्याल - 
 
1 सही शैंपू का चुनाव - बाल धोने के लिए सही शैंपू का चुनाव न करना, बालों को बेजान बना सकता है। इसके लिए जरूरी है की बालों के प्रकार के अनुसार शैंपू का चयन किया जाए। इसके अलावा बाल धोने से पहले मसाज जरूर करें।
 
2 केमिकल को कहें ना - खास तौर से रूखे बालों के लिए केमिकल युक्त शैंपू के बजाए, प्राकृतिक तत्वों वाले शैंपू का प्रयोग करना बेहतर होता है, क्योंकि केमिकल बालों की अंदरूनी चमक छीन लेते हैं और उन्हें कमजोर करते हैं। 
 
3 अत्यधि‍क शैंपू का प्रयोग - बाल धोने के लिए एक ही बार में शैंपू की अत्यधि‍क मात्रा लेना बालों को रूखा बना सकता है।  शैंपू की मात्रा कम ही लें, और अगर आपको लगे कि बाल ठीक से नहीं धुले हैं, तो ही अतिरिक्त शैंपू लें।
 
4 लंबाई के बजाए जड़ों की सफाई - अगर आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक शैंपू का प्रयोग करते हैं, तो यह तरीका आपके बालों को रूखापन दे सकता है। शैंपू का प्रयोग सिर्फ बालों की जड़ों में करें और उसके झाग से सिरों तक सफाई करें, लेकिन उन्हें ज्यादा रगड़ें नहीं। 
 
5 कंडिशनर का प्रयोग - अगर आप हर शैंपू के बाद बालों में कंडिशनर का प्रयोग नहीं करते तो यह गलत है। जब भी बालों को धोएं, हर बार कंडिशनर कर प्रयोग जरूर करें।  इससे बालों में रूखापन नहीं होगा और नमी बनी रहेगी। साथ ही बाल उलझने और टूटने की समस्या भी कम होगी। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख