Hanuman Chalisa

उपवास के दौरान होती है कमजोरी, आते हैं चक्कर तो जानिए 5 जबरदस्त उपाय

जो लोग सावन के पूरे महीने ही व्रत-उपवास रखते हैं, उन्हें अक्सर कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या होने लगती है। अगर आपको भी उपवास के दौरान ये समस्याएं आ रही हैं तो नीचे बताए गए 5 उपाय अपनाएं, इनसे आपको बेशक लाभ होगा। 
 
1 पहला और सबसे बेहतर तरीका है भरपूर पानी पीना। जी हां, दिनभर में अगर ज्यादा कुछ खा नहीं रहे हैं, तो खूब पानी पीजिए, ताकि शरीर हाइड्रेट होता रहे और ऑक्सीजन का स्तर भी बना रहे। इस तरह से आप ऊर्जा की कमी भी महसूस नहीं करेंगे और चक्कर आने का तो सवाल ही नहीं उठता।
 
2 प्राणायाम - प्राणायाम कर आप ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिससे चक्कर आने की समस नहीं होगी। इसके लिए जरूरी है गहरी सांस लें, ताकि मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन रहे। इस तरह से आप सारा दिन रिफ्रेश रह सकते हैं।

ALSO READ: भूखे रहने के फायदे जानकर हफ्ते में एक दिन आप भी खाना छोड़ देंगे
 
3 आंवला - विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन करें, ताकि थकान कम हो अैर प्रतिरोधक क्षमता में इलाफा हो। आप चाहें तो इसका जूस पी सकते हैं। इसके साथ हरे धनिया का सेवन भी बेहतरीन होगा।
 
4 सूखा धनिया - एक चम्मच सूखा धनिया खाने के बाद पानी पीजिए, या फिर धनिया पाउडर को पानी में मिक्स करके पिएं। लेकिन इसका सेवन आप को सुबह-सुबह करना होगा। यह चक्कर आने की समस्या से बचाएगा।
 
5 दही - जब भी आपको चक्कर महसूस हों, दही का सेवन करें। यह गर्मी को भी कम करेगा और ऊर्जा भी देगा, जिससे आपको चक्कर आने की परेशानी नहीं होगी।

ALSO READ: श्रावण सोमवार के व्रत का किसे क्या मिलता है फल, जानिए
 
6 बादाम - रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद सुबह बादाम का सेवन करना, चक्कर आने की समस्या से तो बचाएगा ही, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होगा। आप चाहें तो इसे दूध के साथ पीसकर ले सकते हैं।
 
7 नींबू - नींबू का सेवन फलाहार के साथ, नींबूपानी बनाकर व अन्य तरीकों से कीजिए। यह विटामिन सी से भरपूर है और आपको चक्कर आने की समस्या से आसानी से निजात दि‍ला सकता है।
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख