sundarkand

नमक का पानी पीने के 6 फायदे, आप नहीं जानते होंगे

Written By WD
Updated: सोमवार, 6 जून 2016 (12:07 IST)
घबराइए नहीं हम रोजाना इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड नमक की बात नहीं कर रहे, बल्कि उस नमक की बात कर रहे हैं जो बिल्कुल प्राकृतिक होता है। प्राकृतिक नमक में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

 
 
इसके लिए ज्यादा नहीं, बस 1 जग पानी में 3 चम्मच प्राकृति‍क नमक की जरूरत होगी, जिसे आपको ढंककर पूरा दिन रखना होगा। अगले दिन सुगह 1 कप गर्म पानी में नमक का यह घोल मिलाकर पिएं, और पाएं यह 6 फायदे - 

1 प्राकृतिक नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स कई तरीके से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करने के साथ ही रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म भी ठीक करता है।

 
 
2 जब आप प्राकृतिक नमक वाला यह पानी पीते हैं, तो आपकी लारग्रंथि‍ सक्रिय होती है और पाचन तंत्र में अम्ल को सक्रिय कर बेहतर पाचनक्रिया में मददगार साबित होती है।

3 इसमें मौजूद मिनरल्स आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं। इसमें सल्फर, जिंक, आयोडीन और क्रोमियम जैसे तत्व त्वचा की गहराई से सफाई कर उसकी समस्याओं को समाप्त करते हैं।
4 शरीर के किसी भाग में सूजन या जलन होने पर भी प्राकृतिक नमक का यह पानी लाभ पहुंचाता है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में सोडियम नहीं मिल पाता, तो रेनिन और एल्डोस्टेरॉन  मिलकर इस तरह की समस्याओं को पैदा कर सकते हैं।

5 नमक का यह पानी आपकी हड्ड‍ियों पर सीधा प्रभाव डालता है। जब रक्त में अम्लीयता बढ़ जाती है, तो उसके निवारण के लिए शरीर हड्ड‍ियों से कैल्शि‍यम लेता है। ऐसे में नमक का पानी शरीर में प्राकृतिक रूप से क्षार की पूर्ति करता है और हड्ड‍ियों को सुरक्षि‍त रखता है।

 
 
6 प्राकृतिक नमक में मौजूद कुछ मिनरल्स आपके तंत्रिका तंत्र  को विश्राम देकर तनाव को कम करने में सहायक होते हैं और आपको बेहतर नींद लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख