suvichar

घुटनों के लिए फायदेमंद हो सकता है दौड़ना

Written By WD
Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (16:58 IST)
कई लोगों को इस बात का डर होता है, कि दौड़ना उनके घुटनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि आपकी सक्रियता घुटनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपके घुटनों के भीतर जीवरसायनि‍क वातावरण को कुछ इस तरह तैयार करने में मददगार होता है, कि घुटनें सहजता से कार्य कर सकें।

ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय में हुए शोध के प्रमुख लेखक राबर्ट हाल्डॉल के अनुसार युवा एवं स्वस्थ लोगों में व्यायाम, एक गैर-सूजन वाला वातावरण पैदा करता है जो लंबे समय तक जोड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
 
लंबी दूरी कीी दौड़ को अपने जीवन में शामिल कर रहे लोगों पर किए जाने वाले इस अध्ययन के अनुसार, यह कहना गलत होगा कि दौड़ने से घुटनों की समस्याएं बढ़ती हैं या दौड़ने वाले लोग आगे चलकर आर्थराइटिस का शिकार होते हैं। इस अध्ययन के अनुसार सामान्यत: समान दौड़ने वाले लोगों में ऑस्ट‍ियो आर्थराइटिस जैसी समस्याएं कम देखने को मिलीं, बजाए उन लोगों के, जो समान उम्र के हैं और जिन्होंने दौड़ को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया है। 
 
कुछ वैज्ञानकों का अंदाजा यह भी है कि दौड़ना, घुटनों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य कर सकता है। इसे इस तरह से भी देखा जा सकता है कि दौड़ने से वजन कम होता है और कम वजन घुटनों में आर्थराइटिस से बचाने में बेहद मददगार होता है।
 
कुछ अध्ययन में शोधकर्ताओं द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों के घुटनों के जोड़ों में उपस्थित द्रव का अलग-अलग विश्लेषण भी किया। दौड़ने के पहले और बाद में किए गए इस विश्लेषण के अनुसार, इस सिनोवियल द्रव से निकाले गए विशेष चिन्हक दो साइटोकाइंस जीएम-सीएसएफ और आईएल 15 की मात्रा दौड़ने के बाद कम पाई गई। 
 
इस अध्ययन के परिणामों के अनुसार व्यायाम से जोड़ों में तकलीफ पैदा करने वाली बीमारियों की शुरुआत काफी देर से होती है और दौड़ को अपने जीवन में शामिल करने पर घुटनों एवं जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख