ramcharitmanas

Home Remedies For Indigestion : बदहजमी से निजात पाने के लिए इन 5 टिप्स को जरूर अपनाएं

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (10:00 IST)
बदलती दिनचर्या और खानपान पर ध्यान न देने के कारण लोगों को कई तरह की सेहत समस्या अपनी चपेट में ले रही है। व्यस्त दिनचर्या के कारण खाने पर ध्यान न देने की वजह से पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।  ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन, बाहर का खाना खाने की वजह से, ओवरइटिंग, रात में देर से खाने की वजह से, लोगों को बदहजमी हो जाती है। यदि आप अपज, बदहजमी जैसी  किसी समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप इन समस्या से राहत पा सकते हैं।
 
हर घर में जीरा आसानी से उपलब्ध है। जिसका उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसी के साथ ही जीरा आपको पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है। गैस या बदहजमी, खट्टी डकार जैसी समस्याओं में जीरे को भूनकर खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जल्द ही आराम मिलता है। आप चाहें तो जलजीरा बनाकर भी पी सकते हैं। 
 
दाल से लेकर सब्जियों तक हींग का प्रयोग तो होता ही है, औषधि के रूप में भी इसका प्रयोग होता है।  यह बदहजमी से राहत दिलाने में बहुत कारगर उपाय है। गैस, खट्टी डकार की समस्या में भी इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है। हींग को पानी में घोल कर पीने से पेट का भारीपन की समस्या दूर होती है।
 
बदहजमी के साथ आपको अगर खट्टी डकारें आ रही है तो आप किचन में सहज उपलब्ध मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिंगो कर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका पानी पी जाएं। इससे खट्टी डकार, अपच आदि समस्याओं में आराम मिलता है। 
 
पेट संबंधी समस्याओं में लौंग का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। इससे हमारा पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है। खासकर खट्टी डकार की समस्या होने पर लौंग या लौंग के पानी का सेवन करने से फायदा मिलता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख