dharma sangrah
✕

Rakhi 2021 : Festival Season में सेहत से नहीं करें खिलवाड़, अपनाएं ये 5 तरीके

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (10:49 IST)
त्‍योहार पर मिठाइयों से सजी प्‍लेट नजर नहीं आने पर माहौल एक दम फिका नजर आता है। त्‍योहार के दिन सभी लोग एक - दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। लेकिन आपकी सेहत आपके साथ नहीं हो तो त्‍योहार का मजा भी किरकिरा हो जाता है। इसलिए हम स्‍वस्‍थ भी रहे और त्‍योहार का भी आनंद उठा सकें, तो कितना और क्‍या खाना है इस बात का जरूर ख्‍याल रखें। खासकर डायबिटीज के मरीजों को खाना-पान का खास ध्‍यान रखना होता है..तो जानते हैं सेहत के साथ अन्‍याय नहीं करते हुए कैसे बनाएं राखी -
 
1. त्‍योहार के दिन सभी को मीठा खाने की इजाजत होती है। लेकिन कितना खाना है, कितना आपकी सेहत के लिए अच्‍छा है इस बात का जरूर ध्‍यान रखें। डायबिटीज के मरीजों को अपनी शुगर के अनुसार बहुत अधिक मीठा नहीं खाना चाहिए। 
 
2.कोविड -19 की वजह से भी सेहत का ध्‍यान जरूर रखें। घर पर बनी मिठाइयों का सेवन कर सकते हैं और आप चाहे तो कम शक्कर की भी बना सकते हैं।
 
3.बाजार की मिठाइयों में आर्टिफिशियल शुगर और एसेंस मिक्‍स होता है। जिसका सेहत पर तेजी से प्रभाव पड़ता है। साथ ही त्‍योहार पर मुश्किल से डॉक्‍टर मिलते हैं। इसलिए इस दिन मीठा खाने का जरा भी जोखिम नहीं लें। 
 
4. त्‍योहार के जश्‍न में अपनी दवा लेना नहीं भूलें। सही समय पर अपनी दवा लें। साथ ही शुगर फ्री मिठाइयों का सेवन भी कर सकते हैं। सुबह खाली पेट करेले या नीम के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इससे शुगर लेवल में रहेगी। 
 
5. अगर आप नियमित तौर पर अपनी एक्‍सरसाइज करते हैं तो उसे नहीं छोड़ें। त्‍योहार वाले दिन भी एक्‍सरसाइज करें। साथ ही डायबिटीज मरीज होने के नाते अपनी डेली डाइट को वहीं नियमित रूप से फॉलो करें। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख