ramcharitmanas

सर्दियों में पीएं मूली का जूस, जानिए गजब के फायदे

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (16:19 IST)
ठंड के मौसम में अधिकतर लोग सलाद के रूप में मूली का सेवन करते है, वहीं कुछ लोग मूली के पराठे भी खाना पसंद करते है।  मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप मूली के जूस के बारे में जानते हैं? जी हां मूली का जूस बहुत लाभकारी होता है। खासकर सर्दियों में तो आइए जानते हैं, सर्दियों में मूली के जूस के फायदों के बारे में......
 
सर्दी के मौसम में लोगों को खांसी, जुकाम ज्यादा परेशान करता है ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए दवां का सेवन किया जाता है, लेकिन यदि मूली के जूस को अपनी डाइट में शामिल किया जाएं तो आप खांसी जुकाम से दूर रह सकते है।
 
पेट संबंधी समस्या या पाचन संबंधी परेशानी में मूली का सेवन काफी बेहतर होता है। मूली के जूस के सेवन से पाचन बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। 
 
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ठंड के मौसम में प्रति दिन मूली के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें प्राकृतिक रूप से ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो रक्त के प्रवाह को संतुलित बनाए रखते हैं
 
मूली का जूस शरीर को अंदर से साफ करने में भी मदद करता है, इससे हानिकारक विषाक्त पदार्थों और रोगाणुओं को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
 
कब्ज की समस्या से परेशान है, तो आपके लिए मूली का जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है। अगर कब्ज की समस्या है तो मूली के जूस को जरूर आजमाएं
 
मूली का जूस कैसे करें तैयार आइए जानते हैं...
सबसे पहले मूली को छील लें अब इसे जूसर में डालकर इसका जूस तैयार कर लें। और इसका सेवन करें। इसके अलावा आप कद्दूकस करके भी इसके जूस को निकालकर इसका सेवन कर सकते है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख