manglik dosh calculator
✕

प्रियंका चोपड़ा को भी हो चुका है अस्थमा, देसी गर्ल ने बताई ये 13 सावधानियां...

Updated: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (15:29 IST)
दमा यानी कि अस्थमा कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसके होने से कोई व्यक्ति सामान्य जीवनयापन न कर सके और अपने सपनों को न पा सके। अस्थमा जैसी बीमारी आपके सपनों में कभी बाधा नहीं बन सकती, इस बात का सबूत है सभी की चहेती 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा। इस अदाकारा को 5 साल की उम्र से ही अस्थमा रहा है लेकिन यह बीमारी कभी उनकी जिंदगी और उन पर हावी नहीं हो पाई। यदि आपको या आपके किसी करीबी को भी अस्थमा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको केवल कुछ सावधानियां बरतनी है, आइए जानते हैं, इन्हीं सावधानियों के बारे में-
 
1. दमा के रोगी को हल्का भोजन करना चाहिए। भारी भोजन के सेवन से श्वास में कमी उत्पन्न होने लगती है।
 
2. एलर्जी वाली चीजों से दूर रहें जैसे धूल-मिट्टी व धुएं से बचें।
 
3. दमा के रोगी को तनाव, चिंता और डर आदि से बचना चाहिए। ये सभी दमे के दौरे को प्रेरित कर सकते हैं।
 
4. रोजाना सांस की कोई वर्जिश करें और सरसों के तेल से छाती पर मालिश भी कर सकते है, इससे आराम पहुंचता है।
 
5.सोते वक्त रोजाना सिर के नीचे 3-4 तकिए रखकर सोने की आदत डालने से भी दमे के दौरे का असर धीरे-धीरे कम हो जाता है।

 
 
6. हल्की और जल्द हजम होने वाली चीजों जैसे मूंग, अरहर की दाल, तोरई और कद्दू का सेवन करें।
 
7. इन्हेलर हमेशा अपने साथ रखें।
 
8. अस्थमा के मरीज को खुली और ताजी हवा में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। इसी के साथ ही भरपूर रोशनी भी लेनी चाहिए। ताजे और स्वच्छ पानी का भी भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए।
 
9. हफ्ते में एक बार दमे के रोगी को उपवास जरूर रखना चाहिए।
 
10. दमा के रोगी को शरीर में एसिड पैदा करने वाली चीजे जैसे, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और प्रोटीन का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए।
 
11. दमा के रोगी को नाश्ते में मुनक्का का शहद के साथ इस्तेमाल करना चाहिए।
 
12. दौरे के वक्त में शुरूआती समय में रोगी को हर दो घंटे में एक प्याला गरम पानी पीने को देते रहें।
 
13. अचार और मसालेदार भोजन न करें। सादा खाना ही खाएं।

ALSO READ: ALSO READ: सेहत और सौन्दर्य को बनाए रखना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 पेय पदार्थ

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख