sundarkand

ऐसे बचें, मोबाइल के खतरनाक रेडि‍एशन से

Written By WD
Updated: शनिवार, 5 मार्च 2016 (11:17 IST)
आजकल गांव से लेकर शहरों तक हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। यह जानते हुए कि मोबाइल फोन के खतरनाक रेडिएशन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इससे दूरी बनाए रखना भी अब संभव नहीं है। लेकिन इन 5 बातों का ध्यान रखकर मोबाइल फोन के रेडि‍एशन और उसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है - 


 
1 स्पीकर या ईयरफोन - जब भी आप किसी से फोन पर बात कर रहे हों, तब कोशि‍श कीजिए कि फोन सीधे कान पर लगाकर बात न करें। फोन का स्पीकर ऑन कर लें या फिर ईयर फोन का इस्तेमाल करें। कॉल बंद होने के बाद ईयरफोन को तुरंत कान से हटा दें।

2 शरीर से दूर रखें - शरीर से सटाकर या शरीर के किसी हिस्से पर मोबाइल फोन रखना खतरनाक हो सकता है। इसका प्रयोग करते समय हमेशा कुछ दूरी जरूरी बनाए रखें। ऐसा करने से इसके रेडिएशन का प्रभाव कुछ कम हो सकता है।
 
3 जब या तकिए के नीचे - अगर आप सोचते हैं कि‍ मोबाइल फोन बंद होने पर इसके रेडि‍एशन कोई प्रभाव नहीं डालते, तो आप गलत हैं। भले ही मोबाइल फोन बंद हो और आप इसका प्रयोग न कर रहे हों, इसे जेब में या तकिये के नीचे रखकर सोने से हमेशा बचें।

4 मैसेज - मोबाइल रेडि‍एशन से बचने का एक बेहतर विकल्प है मैसेज चैट करना। कोशि‍श करें कि जब तक जरूरी न हो कॉल कर बात करने के बजाए मैसेज के माध्यम से बातचीत करें। 

 
5 कब करें कॉल - जब भी आप कहीं कॉल करके बात करना चाहें तो इस बात पर विशेष ध्यान दें कि मोबाइल पर पूरा सिग्नल दिखाई दे। कमजोर सिग्नल में कॉल करने पर फोन को सिग्नल पहुंचाने में ज्यादा मेहनत करनी होती है। एक अध्ययन के अनुसार यदि फोन में सही सिग्नल नहीं दिखाई दे,तो फोन कमजोर है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न