suvichar
✕

करवाचौथ विशेष : व्रत के पहले और बाद में लीजिए ये आहार

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (11:47 IST)
करवाचौथ का व्रत यानि पूरा दिन बिना कुछ खाएं और बिना कुछ पिए दिन गुजारना और रात को चांद निकलने के बाद ही कुछ खाना या पीना। ऐसे में सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है एसिडिटी। जी हां, खाली पेट रहने से एसिडिटी, शरीर में गर्मी बढ़ना और डिहाइड्रेशन के अलावा भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में व्रत शुरु करने से पहले और व्रत खत्म करने के बाद क्या खाना है, जो सेहतमंद हो, यह जरूर जान लें - 
 
पहले - वैसे व्रत शुरु करने से पहले सरगी खाने का रिवाज है। सरगी में आप ऐसी चीजें ग्रहण कर सकते हैं जो आपको भारीपन के बजाए ऊर्जा दे। आप फलों के अलावा मल्टीग्रेन आटे की बनी चीजें सरगी में ले सकते हैं, जिससे ऊर्जा भी मिलेगी और पेट की समस्याएं भी नहीं होंगी।
 
दूध, दही, पनीर, छैने की बनी चीजें ली जा सकती है, ताकि आपका पेट देर तक भरा रहे। लेकिन ज्यादा मीठा खाने से बचें, क्योंकि इससे आपको भूख और प्यास लग सकती है।व्रत के पहले सूखे मेवों का सेवन बढ़िया विकल्प होता है क्योंकि ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखते हैं। तेल-मसाले युक्त खाने से दूर रहें।
 
बाद में -  व्रत खोलने के बाद एकदम से मसालेदार भारी लगने वाला भोजन लेना सही नहीं है। व्रत खोलते समय बेहद हल्का भोजन लें। चाहें तो जूस से शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा आहार लें जो आसानी से पच जाए। चावल व अन्य ऐसे आहार से दूर रहें जो पाचन में अधिक समय लेते हैं।
 
पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद जरूरी है कि आप प्रोटीन से भरपूर आहार लें और चाय, कॉफी व कैफीन युक्त अन्य पदार्थों से बचे रहें। इसकी जगह आप दही, छाछ या नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर आपको सर्दी या कफ जल्दी होता है तो यह न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख