Hanuman Chalisa

Post Covid Symptoms : कोरोना के बाद लोगों के झड़ रहे हैं बाल, इन 4 आसान तरीकों से मिलेगी राहत

Updated: शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (10:25 IST)
कोरोना वायरस के साइड इफेक्‍ट पहले कुछ टाइम तक के लिए सामने आ रहे थे लेकिन अब यह बीमारी गंभीर हो रही है। जी हां, पोस्‍ट कोविड के अलग-अलग लक्षण सामने आ रहे हैं।  जिसमें मुख्‍य रूप से ब्‍लक फंगस है। साथ ही खुजली, दर्द, शुगर की बीमारी, हार्ट पर असर पड़ना, सरदर्द, हड्डियों का गलना, सांस लेने में दिक्‍कत होना, सीने में दर्द रहना, थकान रहना, बोलने में असमर्थ होना, ब्रेन पर असर पड़ना जैसे लक्षण नजर आते हैं। वहीं अब पोस्‍ट कोविड से रिकवर हो रहे मरीजों में हेयर लॉस यानी गंजापन हो रहा है। इस वजह से और अधिक मा‍नसिक तनाव बढ़ सकता है। तो आइए जानते हैं  गंजेपन को रोकने के लिए अपनी डाइट में इन सप्‍लीमेंट्स को शामिल करें।  
 
1. आईल पुलिंग करें - बालों को झड़ने से रोकने के लिए आइल पुलिंग भी बेहतर तरीका है। इन दिनों ऑइल पुलिंग सबसे अधिक ट्रेंडिंग में है। यह एक आयुर्वेदिक प्रयोग है। रोज सुबह अपने मुंह में एक चम्‍मच तेल रखें और फिर मुंह में उसे घुमाएं। करीब 5 मिनट तक घुमाते रहें। इसके बाद कुल्‍ला कर दें। करीब 1 महीने तक रोज करें।  इसे आपके बाल स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगे। 
 
2. योग करें - कोविड-19 से उभरने के लिए मरीज साइकेटि्रस्‍ट की मदद लेने लगे हैं। बढ़ते तनाव की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगे हैं। इसके लिए प्राणायाम और एक्‍सरसाइज जरूर करना चाहिए। प्राणायाम और अनुलोम-विलोम ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज से खून का प्रवाह पूरी बॉडी में अच्‍छे से होता है। साथ आपके बालों की जड़ों में रक्‍त का प्रवाह भी अच्छे से होता है। 
 
3. नींद की कमी - कोविड मरीजों को ठीक होने के लिए भरपूर आराम करना चाहिए। नींद की कमी पोस्‍ट कोविड मरीजों के लक्षण के रूप में भी नजर आई है। लेकिन अच्‍छी नींद के लिए कई तरीके हैं जिन्‍हें आजमा सकते हैं। रात को सोने से पहले पैरों को धोकर सोएं, नींद नहीं आने पर किताबें पढ़ें, रात को हल्‍दी का दूध पीकर सोएं या अपने पास असेंशियल ऑइल जरूर रखें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और नींद भी अच्‍छे से आएगी।  
 
4.बाल धोने का तरीका - अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे है तो आप उन्‍हें आहिस्‍ता से धोएं। साथ ही रात को अपनी नाभि पर तेल लगाकर सोएं। सिर धोने से पहले सिर में किताबें का तेल लगाएं। उससे अच्‍छे से बालों में मालिश करें। सिर करीब 45 मिनट तक उसे लगा रहने दें। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख