Hanuman Chalisa

Health Tips : सर्दियों में पीरियड्स के दौरान होती हैं ये 5 समस्याएं, जिन्हें दूर करते हैं ये उपाय

सर्दी के दिनों में मासिक धर्म अधि‍क तकलीफदेह हो सकता है। इन दिनों में ठंड के कारण सूजन और पहले से अधि‍क दर्द व ऐंठन की समस्या होना स्वभाविक है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जानिए कौन से हैं वे उपाय -
 
1 सर्दी के दिनों में ठंड के कारण पेट में दर्द की समस्या अधि‍क होती है और कभी-कभी स्त्राव भी ठीक से नहीं होता। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है, मासिक धर्म की शुरुआत के समय ही गर्म पानी पीना या फिर अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन। इससे दर्द में तुरंत आराम होगा और स्त्राव भी ठीक होगा।
 
2 इन दिनों में ठंड के कारण चेहरे और शरीर के बाकी अंगों में सूजन आने जैसी समस्या भी होती है। इसके लिए शरीर को गर्म बनाए रखना जरूरी है। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल और ठंडी चीजों से बचना फायदेमंद होगा।
 
3 पेट पर गर्म पानी की थैली या बॉटल रखकर सिकाई करने से दर्द तुरंत कम हो सकता है। अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद होगा साथ ही दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीना भी काफी लाभ देगा। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और शरीर में नमी व तरलता भी बनी रहेगी।
 
4  इन दिनों में कई बार चिड़चिड़ाहट के साथ खाने-पीने से भी अरुचि हो सकती है, लेकिन इस समय खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खाली पेट बिल्कुल न रहें, इससे पेट में गैस बनेगी जो अधि‍क तकलीफदेह हो सकती है।
 
5 पेट में गैस पैदा करने वाली चीजों से दूर रहें और हल्का व पौष्ट‍िक भोजन लें। जितना हो सके अधि‍क पानी पिएं ताकि शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें। हल्का फुल्का व्यायाम कर सकती हैं। इसके अलावा आरोमा थैरेपी आपकी चिड़चिड़ाहट कम होकर मूड ठीक रहेगा।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

अगला लेख