Daily Horoscope
✕

शोध - आंसुओं से भी हो सकता है कोरोना!

Updated: रविवार, 15 अगस्त 2021 (16:14 IST)
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अगल - अलग रिसर्च जारी है। कोविड के लक्षण भी एक समान नहीं है। कोरोना वायरस के शुरूआती लक्षण कॉमन कोल्‍ड की तरह थे। लेकिन कई बार लक्षण नजर नहीं आने पर कोविड रिपोर्ट फिर भी पॉजिटिव आई है। हाल ही में एक स्‍टडी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों के आंसुओं (Covid-19 by Tears)से भी हो सकता है। यह शोध अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा किया गया है। इस दौरान करीब 120 लोगों पर नजर रखी गई है। हालांकि विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों के मुताबिक कोविड सांस के जरिए ही होता है। 
 
120 मरीजों पर किए गए शोध में सामने आया कि 60 मरीजों के आंसुओं के जरिए वायरस शरीर के दूसरे हिस्‍से में भी पहुंचा है। लेकिन 60 मरीजों में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसमें 37 फीसदी मरीजों में कोविड -19 संक्रमण पाया गया था और 63 फीसदी मरीजों में कोविड के गंभीर लक्षण थे। 
 
हालांकि कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हुआ है। वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं द्वारा अगस्‍त या सितंबर माह में तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। वहीं देखा जाए तो जनता भी कोविड-19 के नियमों का उल्‍लंघन करते नजर आ रही है। जनता बाजारों में बिना मास्‍क और सोशल डिस्‍टेंसिंग के घूम रही हैं। यह हाल देखते हुए वैज्ञानिकों का दावा है कि तीसरी लहर जल्‍दी भी आ सकती है। साथ ही उसे किसी भी प्रकार से टाला नहीं जा सकता। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख