sawan somwar

सर्दियों में स्वाद और सेहत के लिए नॉन-वेज है बढ़िया विकल्प, जानिए 5 फायदे

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (16:24 IST)
सर्दी के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए आप हरी भाजियों से लेकर दूध, घी, गुड़ और ड्रायफ्रूट्स तक सब कुछ खाते हैं, लेकिन सिर्फ शाकाहार ही क्यों, इस मौसम में तो नलॉनवेज के फायदे भी कुछ कम नहीं हैं। जानिए  क्या है एक्सपर्ट्स की राय  -  
 
1 अंडा - कुछ लोग इसे वेज में शामिल करते हैं तो कुछ नॉनवेज में। चाहे जो भी हो, लेकिन इस मौसम में ये आपके लिए है बड़ा फायदेमंद। यह आपको विटामिन डी से लेकर विटामिन ए, अमीनो एसिड और कई सारे पोषक तत्व देता है जो सर्दियों में आपकी जरुरत का फुल पैकेज है। बस हार्ट पेशेंट, डायबिटीज के मरीज और हाई ब्लडप्रेशर वालों को इसका सेवन थोड़ा संभलकर करना चाहिए।
 
2 फि‍श - इस मौसम में नॉनवेज कैटेगिरी में यह आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। यह आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है और खूबसूरती के लिए भी। इससे आपको प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 भरपूर मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि फिश फ्रेश हो और बहुत ज्यादा पकाई हुई न हो। इसके साथ आपको दूध नहीं लेना है। 
 
3 चिकन - चिकन सूप लीजिए या बटर चिकन, इस मौसम में सेहतमंद रहना हो या वजन कम करना हो, दोनों के लिए ही चिकन फायदेमंद विकल्प है। इसमें आपको हाई प्रोटीन से लेकर ढेर सारे मिनरल्स मिलेंगे। बस इसका डोज ओवर न हो इसका ध्यान रखें।
 
4 मटन - सर्दियों में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए मटन भी अच्छा विकल्प है। यह आयरन, जिंक और विटामिन बी 12 भरपूरी देगा और आपके नर्वस सिस्टम को भी मजबूत करेगा। हालांकि इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है लेकिन कभी-कभारी आप इसका सेवन बेझिढक कर सकते हैं।
 
5 पाये - पाये और इसका गर्मागर्म सूप सर्दियों में नॉनवेज का मजेदार और सेहतमंद विकल्प है। इसे कई लोग खरोड़े के नाम से भी जानते हैं। यह स्वाद के साथ कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम भी देता है और प्रतिरोधकता के साथ-साथ पाचन क्षमता में भी वृद्धि करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख