Hanuman Chalisa

गला खराब होने पर गरारे करते हैं? तो रखें 5 बातों का ध्यान

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (10:45 IST)
मौसम बदलने पर गले में खराश या आवाज बैठ जाने की शिकायत सुनने में आती है। गला खराब यानि गले में दर्द होना या खुजली जैसा होना, गले में कफ जम जाना और गले की आवाज बदल जाना।
 
गला खराब होने पर नमक के गरारे से काफी मदद मिलती है। नमक का सांद्र घोल गले की परत पर चढ़ाई किए हुए कई रोगाणुओं के लिए काफी खतरनाक है। इसके प्रभाव से रोगाणु मर भी जाते हैं।
 
कफ जमा हो तो यह गाढ़े कफ को पतला कर काफी मात्रा में ठोस पदार्थों को गले से बाहर निकालने में मदद करता है, इसलिए नमक के घोल से गरारे करने को कहा जाता है। लेकिन गरारे करते वक्त इन बातों का ध्यान रखना चाहिए - 
 
1  सहन कर सकने योग्य एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच नमक डालकर इस पानी से गरारे करना चाहिए।
 
2 फिटकरी का एक बारीक सा टुकड़ा भी इस पानी में डालकर गरारे करने पर आराम मिलता है।
 
3 नमक के साथ या तो खाने का सोडा दो चुटकी मिलाकर गरारे करने से भी आराम मिलता है।
 
4 नमक के साथ गरम पानी में हल्दी का प्रयोग करना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजू होते हैं
 
5 लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि या तो फिटकरी डालें या खाने का सोडा मिलाएं यानी नमक के साथ कोई एक चीज को प्रयोग करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

अगला लेख