biodatamaker

टूथब्रश खरीदने जा रहे हैं तो ये 5 बातें जरूर ध्यान रखें

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (12:50 IST)
यदि आप टूथब्रश खरीदने में लापरवाही बरतते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। केवल ब्रश करने का सही तरीका ही मायने नहीं रखता बल्कि आप कैसा टूथब्रश अपने दांतों पर इस्तेमाल के लिए चुनते हैं, यह भी अहम होता है। तो अब जब भी आप नया टूथब्रश खरीदने जाएं, तो ये 5 बातें जरूर ध्यान रखें।
 
1 टूथब्रश चुनते समय जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वह है इसके ब्र‍िसल्स का नर्म होना। नर्म ब्रिसल्स वाले ब्रश सफाई भी करते हैं और मसूढ़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते, वहीं कड़क ब्रिसल्स से मसूढ़ों को नुकसान पहुंचता है।
 
2 कोशिश करें कि छोटे और गोल सिर वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने पर ब्रश आसानी से कोनों तक पहुंचकर दांतों की सफाई कर पाएगा। वहीं बड़ा ब्रश मुंह में कोनों तक पहुंच पाने में असमर्थ रहेगा।
 
3 अगर आपके मसूढ़े संवेदनशील हैं, तो इसके लिए आपको सेंसेटिव टूथब्रश का चुनाव करना चाहिए, जो कि आसानी से आजार में उपलब्ध होता है। इससे मसूढ़ों को नुकसान नहीं होगा।
 
4 अगर आपके दांत यानि दंतपंक्ति एक लाइन से न होकर टेढ़ी मेढ़ी है, तो आपके लिए जिक जैक ब्रिसल्स वाले ब्रश का चुनाव ज्यादा बेहतर होगा। सामान्य और सपाट ब्रश इस तरह के दांतों की बेहतर सफाई नहीं कर पाता।
 
5 हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि ब्रश के हैंडल की लंबाई कम न हो, वरना आप सहजता से इसका प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं ब्रश खरीदते समय इसका कैप भी खरीदें और ब्रश सूखने के बाद उसमें कैप लगाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख