dharma sangrah
✕

क्यों आती है मुंह से बदबू, जानें 7 उपाय

Written By WD
Updated: गुरुवार, 11 मई 2017 (14:59 IST)
मुंह से बदबू आना कई लोगों के लिए बेहद बुरा अनुभव हो सकता है। कई बार आपको पता भी नहीं होता कि आपके मुंह से बदबू आ रही है, और लोग आपसे दूरी बनाना ही पसंद करते हैं। अगर यही बात कोई खुलकर आपसे कह दे, तो यह और भी बुरा अनुभव हो सकता है। अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो जानिए उसके कारण और कुछ आसान उपाय - 

1 बदबू की समस्या को खत्म करने के लिए उसके कारण को जानना बेहद आवश्यक है। कई बार कुछ विशेष  खाद्य पदार्थों का सेवन या फिर कुछ बीमारियां, मुंह की बदबू का कारण हो सकती हैं, इसकी जानकारी रखें।
2 मसूड़ों की बीमारी, शरीर में जिंक की कमी या डाइबिटीज के कारण मुंह से बदबू आ सकती है। इसके लिए जिंक से भरपूर चीजें खाएं और मुंह को साफ रखने के लिए समय-समय पर कुल्ला करते रहें।

3 अधि‍क मसालेदार खाना, प्याज, लहसुन, अदरक, लौंग, काली मिर्च का सेवन मुंह की बदबू का कारण बन सकता है। इनका प्रयोग कम करें और जब भी करें तब कुल्ला या ब्रश करके मुंह को साफ रखें।

4 अगर आप अधि‍क समय तक बिना कुछ खाए पिए रहते हैं तो यह भी मुंह से बदबू आने का कारण बन सकता है। इसलिए सही समय पर भोजन करें और दांतों में फंसे हुए भोजन को हमेशा साफ करें।

5 मुंह में सूखापन बना रहना बैक्टीरिया पनपने के कारण बदबू पैदा कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर पानी पीते रहें और माउथवॉश एवं माउथ फ्रेशनर का सेवन करते रहें।
6 ठीक से पाचन न होने और पेट खराब होने के कारण भी मुंह से बदबू आ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि खाने के बाद कुछ देर वॉक करें या फिर पाचक चीजों का सेवन करें।

7 सौंफ, पिपरमिंट, इलायची, मुलेठी, भुना जीरा, धनिया आदि प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर हैं जिन्हें खाने के बाद और अन्य समय पर चबाते रहें। इससे मुंह की बदबू कम होगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!