ramcharitmanas

मूंग की दाल, सेहत के लिए बेमिसाल... जान लीजिए फायदे

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (14:38 IST)
Moong Dal 
 
मूंग दाल तो हम सभी खाते ही हैं, लेकिन क्या आप मूंग दाल से होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुउपयोगी हो सकता है।

आइए जानते हैं मूंग दाल के सेवन के 5 खास फायदों के बारे में- 
 
1 मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन होता है, जो शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं, इसके अलावा अन्य पोषक तत्व भी इससे प्राप्त होते हैं।
 
2 शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल का सेवन लाभकारी होता है, यह अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मददगार होती है।
 
3 वेट लॉस करने की चाह रखने वालों के लिए मूंगदाल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है, इसमें 100 से भी कम कैलोरी होती है और इसे खाने के बाद पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी नहीं लेते।
 
4 यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आपको मूंग की छिलके वाली दाल का सेवन करना बेहद लाभप्रद होता है, इसके सेवन से पेट साफ होने में मदद मिलती है।
 
5 भारतीय खान-पान में मूंग की दाल को एक उत्तम आहार माना गया है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है और पेट में ठंडक पैदा करती है, जिससे पाचन और पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या नहीं होती। तो फिर देर किस बात की, अत: आप भी इसका सेवन करें और रहे तंदुरुस्त।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Moong Dal 
 


ALSO READ: अधिक चाय पीते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

ALSO READ: सावधान... हर फल खाने के हैं कुछ नियम, पढ़ें वरना पछताएंगे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख