Hanuman Chalisa

Monsoon Dressing Tips : बारिश में कैसा हो आपका पहनावा, जानिए 6 टिप्स

मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन फैशन और स्वास्थ, दोनों के लिहाज से बिल्कुल फिट होता है। हर मौसम में पहनावा चुनते समय हम अपनी सुविधा अनुसार कुछ सावधानियां जरूर रखते हैं। उसी प्रकार बरसात के दिनों में भी कुछ सावधानियां रखकर कपड़ों का चयन किया जाए तो आपको अधिक सुविधा होती है। जानते हैं, कैसा हो बारिश में कपड़ों का चयन - 
 
1 जार्जेट या शिफॉन -
 
इन कपड़ों का एक सकारात्मक पक्ष यह है, कि ये कपड़े भीगने के बाद गर्मी या हवा में जल्दी और आसानी से सूख भी जाते हैं। लेकिन अगर इन कपड़ों में जरा भी नमी लगी या फिर भीग गए तो ये पारदर्शी हो सकते हैं, और आप गीलेपन से परेशान होंगे सो अलग। इसीलिए सोच समझ कर इस तरह के कपड़ों का चयन करें।
 
2 सूती कपड़े - 
 
बारिश के दिनों में कॉटन यानि सूती कपड़े पहन सकते हैं। बारिश के दिनों में मौसम में नमी बहुत होती है, और सूती कपड़े नमी को सोखने का काम करते हैं। ऐसे में आप हल्की फुल्की बारिश में भीग भी गए, तो गीलेपन के कारण होने वाली परेशानी या चिड़चिड़ाहट नहीं होगी। लेकिन भीगने के बाद ये असानी से नहीं सूखते, इस बात का ध्यान रखें।  
 
3 नाइलॉन फेब्रिक -
 
भीगते मौसम में नाइलॉन फेब्रिक काफी आरामदायक साबित हो सकता है। यह कपड़ा पानी को टिकने नहीं देता और गर्मी पैदा करता है। इस कपड़े की भी यह खासियत है, कि‍ यह बहुत जल्दी सूखता है, इसीलिए बारिश में आप इसे पहनने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ये कपड़े एकदम फिट न हों।
 
4 स्किन टाइट से बचें -
 
इस मौसम में बहुत टाइट या स्किन फिटिंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये नमी लगने पर तुरंत पारदर्शी होते हैं। ऐसे में आपका शरीर या अंतर्वस्त्र भी दिखाई दे सकते हैं, और सर्दी लगने का खतरा भी होता है।
 
5 स्कार्फ रखें पास -
 
बारिश के दिनों में आप जो भी कपड़े पहनते हैं, उसके साथ एक मैचिंग या कलरफल स्कार्फ या दुपट्टा जरूर साथ रखें, ताकि प्राथमिक तौर बाल, कान, उपरी वस्त्र की रक्षा कर सकें। कपड़ों के भीग कर पारदर्शी हो जाने पर यह स्कार्फ आपका सहयोग करेगा।
 
6 चटक रंगों का चुनाव -
 
अन्‍य मौसम में भले ही चटक रंग बिल्‍कुल न भाते हों, लेकिन बारिश के मौसम में ये खूब पसंद किए जाते हैं। आप रेट, पिंक, येलो, लइट ग्रीन के ब्राइट कलर्स को चुन सकते हैं।
 
7 फ्लोरल प्रिंट चुनें -
 
बारिश के मौसम में फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद किए जाते हैं। क्‍योंकि बारिश हरियाली और बहार का मौसम होता है। ऐसे में रंगीन अंदाज हर किसी को भाता 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख