dharma sangrah

Mental health : मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाए रखें?

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (15:14 IST)
कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इस संक्रमण के कारण डर का माहौल बना हुआ है। दिन-रात कोरोना की खबरों ने मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाला है। इस बात में थोड़ा भी शक नहीं है कि महामारी के इस दौर में मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि खुद को कैसे आप इस भय से दूर रख सकते हैं जिससे कि आप अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ टिप्स।
 
अपने लोगों से जुड़े रहें, परिवार के लोगों के साथ बात करते रहें। आप फोन या वीडियो कॉल पर अपने परिवार के लोगों से संपर्क में बने रह सकते हैं।
 
यदि आप किसी चीज से परेशान हैं, तो उसे शेयर करें व अपने मन में न रखें। अपने करीबियों से अपनी बातों को साझा करें, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
 
यदि आप घर पर ही हैं या घर से ही काम कर रहे हैं तो अपनी नई दिनचर्या को सही तरीके से प्लान करें और खुद के लिए भी समय निकालें।
 
अपने शरीर का ख्याल रखें व रोज व्यायाम करें। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन भी कर सकते हैं।
 
जो चीजें परेशान कर रही हैं, उनसे दूरी बनाएं।
 
अपने मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखें। जो चीज आपको खुशी देती है, वो करें।
 
इस बात का ख्याल रखें कि समय की एक अच्छी बात यह होती है कि ये बीत जाता है। यदि आज वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है, तो क्या हुआ? कल सब बेहतर हो जाएगा। समय चिरस्थायी नहीं है।
 
अपनी नींद को किसी भी तरह से बाधित न होने दें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख