dharma sangrah

Tips For Good Mental Health : इस तरह रहें मानसिक रूप से मजबूत

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (16:00 IST)
मानसिक मजबूती ही भीतरी और बाहरी सेहत को तय करती है। अगर आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आप खुद को परेशान और चिंताओं में घिरा हुआ पाएंगे। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है खुद से प्यार करना और खुद को समझना। हम दूसरों की निगाहों से खुद को आंक नहीं सकते। आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें। यह आपको सेहतमंद जिंदगी देने में बहुत मददगार है।
 
नियमित योग करने से आपका मूड अच्छा रहता है और आप सकारात्मक रहते हैं और जीवन में आईं मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो सकारात्मक रहना जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं, तो आप तनाव से दूर रह सकते हैं। हर किसी के जीवन में परेशानियां हैं लेकिन इससे कैसे पार पाया जा सकता है, यह आपके हाथों में है। स्वयं पर विश्वास रखें और बस आगे बढ़ते जाएं।
 
आइए जानते हैं योग के माध्यम से कैसे तनावरहित रह सकते हैं?
 
कपालभांति
 
कपालभांति के नियमित अभ्यास से आप खुद को तनावरहित महसूस करते हैं। यह मन को शांत रखने में मदद करता है।
 
अनुलोम-विलोम
 
खुशहाल जीवन के लिए मानसिक शांति का बने रहना बहुत जरूरी होता है जिसमें योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप नियमित अनुलोम-विलोम का अभ्यास करते हैं तो आप मूड अच्छा रहेगा और आप सकारात्मक रहेंगे।
 
मेडिटेशन
 
मेडिटेशन जिसे ध्यान लगाना भी कहते हैं, यह आपको मानसिक शांति देता है, विचलित मन को शांत रखता है। मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से भावनात्मक स्थिरता में सुधार होता है।
 
'ॐ' का उच्चारण
 
'ॐ' बोलते समय आप खुद को शांत और तनावरहित महसूस करेंगे। 'ॐ' के उच्चारण के बाद मन और दिमाग शांत होने लगता है व सकारात्मकता का संचार होता है।
 
बालासन
 
शरीर और दिमाग को शांति देता है। घुटनों और मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसका नियमित अभ्यास आपको मानसिक रूप से मजबूत रखने में मदद करेगा और आप तनावरहित रहेंगे।
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख