suvichar

Health Tips : मानसिक रूप से रहें स्वस्थ, खानपान में करें इन चीजों को शामिल

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (16:55 IST)
हम सभी जानते हैं कि ताजा भोजन व पौष्टिक आहार हमें स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। लेकिन हमारे मन- मस्तिष्क का क्या? मेंटल हेल्थ का भी तो स्वस्थ रहना जरूरी है। जी हां, सही भोजन हमें मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि अपनी डाइट में हम क्या-क्या शामिल कर सकते हैं?
 
दही
 
दही के गुणों से तो आप भली-भांति परिचित ही होंगे। यह आपके पेट को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है, आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, वहीं बहुत से लोग प्रोबायोटिक्स के अतिरिक्त लाभ के लिए भी दही का आनंद लेते हैं। दही में पाया जाने वाला प्रोबायोटिक्स किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। तनाव, चिंता और अवसाद के स्तर को कम करने में मददगार होता है।
 
साबुत अनाज
 
साबुत अनाज आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसमें एमिनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन यानी अच्छा हार्मोन महसूस करवाता है। इसके सेवन से आपका मूड तो अच्छा रहता ही है, साथ ही सेरोटोनिन दिमाग को शांत करने, आपकी मनोदशा में सुधार करने और एक स्थिर नींद चक्र को बनाए रखने में सहायता करता है।
 
अखरोट
 
अखरोट के सेवन से आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। मुट्ठीभर अखरोट को यदि रोज खाया जाए तो आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अखरोट एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है और यह हमारी नई मस्तिष्क कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है, जो अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
 
बीन्स
 
क्या आप जानते हैं कि बीन्स एक खुश व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स बीन्स में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह याददाश्त को मजबूत बनाने में भी उपयोगी है।
 
मछली
 
हमने हमेशा सुना है कि मछली दिमाग को तेज बनाने के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो अल्पकालिक और दीर्घकालिक याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड चिंता के स्तर को कम करने में भी मददगार है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख