manglik dosh calculator
✕

नौतपा में जानिए मेहंदी के 10 health benefits

Updated: शनिवार, 28 मई 2022 (09:38 IST)
mehendi benefits
 
अभी नौतपा चल रहा है और गर्मी की तपिश भी बढ़ गई हैं। ऐसे में मेहंदी लगाना सेहत और ब्यूटी दोनों के लिहाज से ही फायदेमंद साबित हो सकता है। हाथों पर रचने वाली खूबसूरत मेहंदी के तो सभी दीवाने होते हैं, लेकिन इसके सेहत और खूबसूरती के फायदे जानेंगे तो इसे और भी पसंद करने लगेंगे। जानिए आपकी सेहत और सौंदर्य को निखारने में कितनी कारगर है यह मेहंदी। 
 
पढ़ें 10 सेहत के फायदे-
 
1. खून साफ करने के लिए मेहंदी को औषधि के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए रात को साफ पानी में मेहंदी भिगोकर रखें और सुबह इसे छानकर पिएं।
 
2. घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर मेहंदी और अरंडी के पत्तों को बराबर मात्रा में पीस लें और इस मिश्रण को हल्का सा गर्म करके घुटनों पर लेप करें।
 
3. सिरदर्द या माइग्रेन जैसी परेशानियों के लिए भी मेहंदी एक बेहतरीन विकल्प है। ठंडक भरी मेहंदी को पीसकर सिर पर लगाने से काफी फायदा होगा।
 
4. शरीर के किसी स्थान पर जल जाने पर मेहंदी की छाल या पत्ते लेकर पीस लीजिए और लेप तैयार किजिए। इस लेप को जले हुए स्थान पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होगा।
 
5. मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मेथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में रखने के बाद बाल धो लें। ऐसा करने से बाल काले, घने और चमकदार होते हैं।
 
6. तासीर में ठंडी होने के कारण मेहंदी का उपयोग शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को कम करने में किया जाता है। हाथों और पैर के तलवों में मेहंदी लगाने से शरीर की गर्मी कम होती है।
 
7. इसके अलावा मेहंदी के ताजे पत्तों को तोड़कर साफ पानी में भिगो दें और रात भर रखने के बाद इसे सुबह छानकर पिएं। यह प्रयोग भी शरीर की गर्मी को दूर करने में मददगार है।

8. नौतपे की तेज गर्मी में आपको राहत मिलेगी, क्योंकि मेहंदी का लेप सिर को ठंडक देता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आपको तरोताजा रखने में मदद करेगा।
 
9. मेहंदी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। यह आपकी बालों की समस्या जैसे रूसी, खुजली व बालों का झड़ना आदि समस्या से निजात दिलाएगा।
 
10. मेहंदी में दही मिलाने पर यह गर्मियों में राहत पाने के लिए बहुउपयोगी साबित होता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

अगला लेख