Hanuman Chalisa

ये ‘हेल्‍थ टिप्‍स’ फॉलो करेंगी तो आपके पास भी होगा ‘मलाइका’ जैसा ‘फिगर’

Written By WD
Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (13:37 IST)
उम्र 45 साल। दो बच्‍चों की मां। बावजूद इसके बॉलीवुड में उनकी फिटनेस के चर्चे सबसे ज्‍यादा होते हैं। कई टॉप की एक्‍ट्रेस उनसे फिटनेस टिप्‍स लेती हैं। नाम है मलाइका अरोरा और वे अभी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी फिटनेस की वजह से सक्रिय हैं।

कौन लड़की है जो नहीं चाहेगी कि उसकी फिटनेस और फिगर मलाइका अरोरा की तरह हो। अगर ऐसा चाहते हैं तो निश्‍चित तौर पर मलाइका को फॉलो करना होगा। उसके लिए जानना होगा कि आखिर मलाइका किस तरह की एक्‍सरसाइज करती हैं, डाइट में क्‍या लेती हैं और है उनका फिटनेस फंडा।

ऐसा है वर्कआउट
मलाइका सुबह उठते ही नींबू पानी में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर पीती है। इसके बाद वे योगा से शुरू करती हैं। योगा के अलावा वे रोजाना जिम में वर्कआउट और उसके बाद आउटडोर स्पोर्ट्स खेलती है। इसमें रोजाना आधे घंटे स्विमिंग, साइक्लिंग और जॉगिंग शामिल है। फिटनेस शेड्यूल में योगा, डांस, वेट ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग भी शामिल है।

8 घंटे की नींद
वर्कआउट के साथ ही मलाइका नींद पूरे 8 घंटे की लेती हैं। रात को 8 बजे डिनर कर लेती हैं। उनका मानना है कि सोने से 2 घंटा पहले खाना खाने से डाइजेशन ठीक रहता है और वे स्लिम भी रहती हैं।

क्‍या हो डाइट
मलाइका के डिनर में बेहद ही साधारण सा खाना होता है। वो मिठाइयों से दूर रहती हैं, लेकिन घी, गुड़, छुहारे और शहद अपनी डाइट में शामिल करती हैं। वे सिर्फ गेंहू के पास्‍ता खाती हैं। रोजाना बादाम का दूध, इलायची पाउडर और शहद के साथ ओट्स लेती हैं। बॉडी में पानी की मात्रा कम नहीं होने देती हैं, इससे उनकी स्‍किन दमकती रहती हैं।

डिटॉक्‍स जूस और सी फूड्स
मलाइका को डिटॉक्स जूस पसंद है। वे दिनभर कोई न कोई जूस पीती है, आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए उसी तरह का जूस डाइट में शामिल करती हैं। मलाइका डाइट में सबसे ज्‍यादा 'सी फूड्स' लेती हैं। नारियल पानी पीती हैं। इसके साथ ही हार्ड ड्रिंक्स और स्मोकिंग से दूर रहती हैं।

ये भी है जरुरी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख