Hanuman Chalisa

Lockdown के बाद भी रखें ये 10 सावधानियां

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (17:55 IST)
देश में कोरोना वायरस से लोग परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिए लॉकडाउन किया गया है, वहीं इस दौरान कई सावधानियां रखने के लिए जोर दिया जा रहा है जिससे कि इस संक्रमण से बचा जा सके। लेकिन लॉकडाउन के बाद भी कुछ सावधानियां रखनी जरूरी हैं जिससे कि इस संक्रमण को जड़ से मिटाया जा सके।
 
आइए जानते हैं कि लॉकडाउन के बाद भी किन-किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है?
 
लॉकडाउन के बाद रखें इन बातों का ध्यान
 
इस वक्त कोरोना से बचने के लिए हम सभी इस बात पर जरूर ध्यान दे रहे हैं कि हमें इस दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना है। हाथों को भी बार-बार धोना है तो यह आदत लॉकडाउन के बाद भी बरकरार रखें।
 
लॉकडाउन के बाद जब आप किसी से मिलें, तो उनसे हाथ मिलाने या गले लगने की जगह 'नमस्ते' से ही उनसे बातों की शुरुआत करें, क्योंकि भले ही लॉकडाउन हट गया हो लेकिन सावधानियां रखनी जरूरी है।
 
अगर आप भी सोच रहे हैं कि लॉकडाउन के बाद बाहर घूमने जाने की तो इस आदत को अभी बदल डालें, क्योंकि लॉकडाउन हटने का यह मतलब नहीं कि हम सावधानियां भूल जाएं। लेकिन जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक आपको लंबी यात्राओं से परहेज करने की जरूरत है।
 
आपको लॉकडाउन के बाद भी किसी भी भीड़ वाली जगह पर एकत्रित नहीं होना चाहिए। इस वक्त जरूरत है तो सिर्फ समझदारी से फैसला लेने की इसलिए समझदारी दिखाएं और लॉकडाउन के बाद भी कुछ सावधानियों का जरूर ध्यान रखें।
 
अगर आपने भी लॉकडाउन के दौरान कुछ अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है तो इन्हें न छोड़ें, जैसे मेडिटेशन। यदि आप मेडिटेशन करती हैं तो लॉकडाउन के बाद भी इसे जरूर करें जिससे कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
 
यदि आप घर में आने वाली सारी चीजों को इस्तेमाल करने से पहले साफ करती हैं तो इस आदत को न बदलें और लॉकडाउन के बाद भी इन्हें न भूलें।
 
इस वक्त आप जंकफूड से दूर हैं तो ध्यान रहे कि लॉकडाउन के बाद भी इसे बनाए रखें, क्योंकि महीनों के बाद एकदम से जंक फूड का सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
 
लॉकडाउन के बाद भी आपको यह सावधानी रखनी जरूरी है कि जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कम से कम इस्तेमाल करने की कोशिश करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें। बेसिक हाईजीन वाली बात को तो याद रखें ही रखें, इसे न भूलें।

किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख