Hanuman Chalisa

Lemon Grass Tea Benefits: लेमन ग्रास टी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

स्ट्रेस से लेकर दर्द से राहत के लिए लेमन ग्रास टी बहुत फायदेमंद है

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (17:03 IST)
lemongrass tea benefits
  • लेमन ग्रास टी एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है।
  • लेमन ग्रास टी बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है।
  • इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इन्फेक्शन से बचाव होता है।
  • दांतों में कैविटी से बचाव और मुंह की बदबू के लिए यह फायदेमंद है।
  • शरीर में दर्द होने पर लेमन ग्रास टी का सेवन कर सकते हैं।
Lemon Grass Tea Benefits : हमारी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए सही खान-पान ज़रूरी है। ऐसे में आज के समय में लोग लेमन ग्रास टी (lemon grass tea) का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं। यह एक प्लांट होता है जिसको पानी में उबालकर चाय बनाई जाती है। यह प्लांट थाई कुकिंग में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसकी चाय में आपको हल्का सा नींबू का खट्टापन और सुगंध आएगी। 
 
लेमन ग्रास सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है जो आपके शरीर और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। साथ ही कई लोग इस चाय का इस्तेमाल वज़न घटाने के लिए भी करते हैं। लेमन ग्रास में एंटी-मिकोबिअल प्रॉपर्टीज होती हैं जो आपकी ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं lemon grass tea ke fayde....
1. एंग्जायटी से रिलीफ : रिसर्च के अनुसार लेमन ग्रास टी एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है। इसमें एंग्जायटी रिलीफ प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो आपके स्ट्रेस लेवल को कम करती हैं और आपका दिमाग शांत होता है। साथ ही यह बेहतर नींद में भी मदद करता है क्योंकि आपका स्ट्रेस कम होता है। Stress Side Effects: स्ट्रेस से शरीर के ये 5 अंगों को है खतरा
 
2. कोलेस्ट्रॉल कम करे : लेमन ग्रास टी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है जिससे आपका हृदय सेहतमंद रहता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह अनुसार आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं। इस सूखे मेवे को खाने से 4 घंटे में ही खत्म हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल
 
3. इम्युनिटी बूस्ट : लेमन ग्रास टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से आप इन्फेक्शन से भी दूर रहते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट कर आपके शरीर को इन्फेक्शन के खतरे से बचाती है। 
 
4. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद : कई देशों में दांतों या मुंह को साफ करने के लिए लेमन ग्रास की डंडी को चबाया जाता है। यह मुंह को साफ करने में मदद करती है। साथ ही दांतों की कैविटी को दूर करती है। अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप भी लेमन ग्रास की डंडी को चबा सकते हैं। 
 
5. दर्द से राहत : कई बार बहुत अधिक थकावट होने के कारण या अधिक स्ट्रेस होने के कारण आपके मसल पैन होते हैं। इस दर्द से राहत के लिए आप लेमन ग्रास टी का सेवन कर सकते हैं। यह मसल्स को रिलैक्स कर दर्द से राहत देती है और अच्छी नींद में मददगार है। 
ALSO READ: हरसिंगार यानी पारिजात के फूलों की चाय पीने के फायदे
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख