Hanuman Chalisa

ये 5 लक्षण नजर आए, तो समझो आपके शरीर में हो गई है विटामिन डी की कमी

Published: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (18:07 IST)
क्या आप दूध पीने से परहेज करते हैं और सही मात्रा में धूप भी नहीं लेते ? तो आपके शरीर में कैल्शि‍यम के साथ-साथ विटामिन डी की कमी हो सकती है। यदि आप पूर्णत: शाकाहारी हैं, तो य‍ह आपके लिए और भी गंभीर विषय है, क्योंकि विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपके पास सीमित विकल्प ही मौजूद हैं और इसकी कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। जानिए इन 5 बीमारियों के बारे में, जो विटामिन डी की कमी से होती है -
 
 
1 हड्डी और मांसपेशि‍यां कमजोर - यदि आप हड्ड‍ियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्ड‍ि‍यों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशि‍यों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
 
2 उच्च रक्तचाप - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप कर समस्या पैदा होती है।
 
3 तनाव एवं उदासी - खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधि‍क होती है।
 
4 मूड पर असर - शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर आपके मूड पर पड़ता है। इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
 
5 आलस और थकान - अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख