dharma sangrah
✕

क्या है रैट फीवर, महामारी बनता खतरनाक जानलेवा बुखार, कैसे करें बचाव...

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (17:33 IST)
हाल ही में केरल में भयानक बाढ़ से लोग पीड़ित थे और अब यहां Rat fever नाम का एक जानलेवा बुखार लोगों में फैल रहा है। आखिर क्या है ये 'रैट फीवर'। आइए, जानते हैं इस बीमारी के बारे में:
 
'रैट फीवर' एक ऐसी बीमारी है जो बैक्टीरिया से फैलती है। यह बैक्टीरिया दूषित मिट्टी, पानी और जानवरों में पाए जाते हैं। जिस दूषित मिट्टी या पानी में ये बैक्टीरिया हों और इनके संपर्क में अगर कोई आ जाए तो ये बैक्टीरिया उसे अपनी चपेट में लेते हैं। यदि किसी इंसान व जानवर की त्वचा कटी या छिली हुई हो, तो वे इसके जल्दी संपर्क में आ जाते हैं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बाढ़ और दूसरी तरह की आपदाओं के चलते पानी और मिट्टी के इस बैक्टीरिया से दूषित होने की बहुत आशंका होती है, जिससे लैप्टोसपोरोसिस यानी रैट फीवर के फैलने की आशंका होती है।
 
जानवरों की पेशाब से भी यह बैक्टीरिया निकलते हैं, अगर कोई जानवर भीगी मिट्टी, घास या पौधों पर बैठा हो व उसने वहां पेशाब की हो, तब यह बैक्टीरिया उन जगहों पर जिंदा रहते हैं और जो कोई भी ऐसी जगह के संपर्क में आता है, उसे 'रैट फीवर' होने की आशंका रहती है।
 
किसी इंसान की त्वचा डूबने या तैरने के कारण भी इस बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकती है। यह संक्रमण एक से दूसरे को बहुत जल्दी फैल जाता है।
 
यदि किसी को 'रैट-फीवर' हुआ हो तो उन लोगों में सामान्यत: ये लक्षण दिखते हैं :
 
1. तेज बुखार आना 
2. सिरदर्द होना 
3. शरीर में दर्द रहना 
4. पेट में दर्द होना 
5. उल्टियां होना
 
रैट-फीवर के बुरे प्रभाव इन अंगों पर भी पड़ते हैं :
 
1. किडनी 
2. दिमाग (मेनिनजाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है)
3. लीवर (लीवर फेल हो सकता है)
4. सांस लेने में परेशानी हो सकती है और सांस की नली से जुड़े कई अन्य रोग हो सकते हैं।
 
ALSO READ: युवा हो जाएं सावधान, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको बहरेपन का शिकार

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख